फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 2007 में जीता खिताब, सात साल बाद फाइनल में हारा, पढ़ें हर टी20 विश्व कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2022 09:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 09:29 AM IST
सार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम एक बार चैंपियन बनी है और एक बार उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, 2021 में तो भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। यहां हम हर टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
champion in 2007 but lost in final in 2014 Indian team Performance in each Edition of T20 World Cup
2007 टी20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप का क्वालिफाइंग राउंड खत्म हो चुका है। सुपर 12 की सभी टीमें तय हो गई हैं। भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ने जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में भारत 23 अक्तूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। 2007 की चैंपियन टीम इस बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, भारत के लिए यह आसान नहीं होगा। 


टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद भारत छह बार यह टूर्नामेंट खेल चुका है, लेकिन अब तक दूसरी बार ट्रॉफी टीम इंडिया के पास नहीं आई है। इस दौरान 2014 में भारत चैंपियन बनने के सबसे करीब पहुंचा था, जब फाइनल मैच में उसे श्रीलंका ने हराया था। वहीं, 2021 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। इस बार भारतीय टीम पिछला प्रदर्शन भूलकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यहां हम बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप में अब तक भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है। 

T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी

साल 2007: भारत बना पहला चैंपियन

champion in 2007 but lost in final in 2014 Indian team Performance in each Edition of T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ था। इसी साल वनडे विश्व कप में दिग्गजों से भरी भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में टी20 विश्व कप में भारत ने युवा टीम भेजी थी, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। किसी ने भी भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन युवा टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया। 

T20 World Cup: रोहित शर्मा बन सकते हैं टी20 में भारत के नंबर-1 कप्तान, वर्ल्ड कप में निशाने पर धोनी का रिकॉर्ड

साल 2009: पाकिस्तान ने की भारत की बराबरी

champion in 2007 but lost in final in 2014 Indian team Performance in each Edition of T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2009 - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप का दूसरा संस्करण इंग्लैंड में खेला गया और पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया और 2007 की कसर पूरी करते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत की कप्तानी इस बार भी धोनी के हाथों में थी, लेकिन टीम इंडिया सुपर आठ राउंड में तीन मैच हारकर बाहर हो गई। सुपर आठ स्टेज में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने हराया।

T20 WC: सुपर-12 राउंड के लिए टीमें तय, भारत के ग्रुप में नीदरलैंड-जिम्बाब्वे की एंट्री, कल से शुरू असली जंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2010: इंग्लैंड ने पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती 

champion in 2007 but lost in final in 2014 Indian team Performance in each Edition of T20 World Cup
टी 20 विश्व कप 2010 - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 विश्व कप के तीसरे सीजन का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ। इस बार इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड की टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम ने इस सीजन में भी निराश किया और सुपर आठ स्टेज में अपने सभी मुकाबले हारकर बाहर हो गई। इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज तीनों ने हराया था।

T20 WC 2022 Schedule: भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे-नीदरलैंड, सुपर-12 की सभी टीमें तय, जानें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन

साल 2012: वेस्टइंडीज ने जीता खिताब 

champion in 2007 but lost in final in 2014 Indian team Performance in each Edition of T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2012 - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के चौथे संस्करण में वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी। वहीं, श्रीलंका को एक बार फिर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप में भारत एक बार फिर सुपर आठ राउंड से आगे नहीं बढ़ा पाया। इस बार भारतीय टीम सभी मैच नहीं हारी थी, लेकिन खराब रन रेट की वजह से भारत को बाहर होना पड़ा था। 

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुरेश रैना की भविष्यवाणी, बोले- यह तेज गेंदबाज बाबर आजम को करेगा आउट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed