फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs AUS A Unofficial ODIs: Full Schedule, Squads, Venue and Live Streaming Details know everything

हार्दिक की वापसी में देरी: कब-कहां होंगे भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग

Tue, 06 Oct 2026 08:29 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच छह अक्तूबर से तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सभी मुकाबले पुदुचेरी में सुबह 9:30 बजे से खेले जाएंगे। हम यहां आपको इस सीरीज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND A vs AUS A Unofficial ODIs: Full Schedule, Squads, Venue and Live Streaming Details know everything
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब तीन मैचों की 50 ओवर की सीरीज खेली जाएगी। तीनों अनौपचारिक वनडे मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर, दूसरा नौ अक्तूबर और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को होगा। तीनों मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन

IND A vs AUS A Unofficial ODIs: Full Schedule, Squads, Venue and Live Streaming Details know everything
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर
भारत ए के लिए बड़ा बदलाव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का सीरीज से बाहर होना है। पांड्या को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पिंडली की चोट दोबारा उभरने के कारण वह अब सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। चार दिवसीय मुकाबलों में भारत ए की कप्तानी करने वाले देवदत्त पडिक्कल अब ऋतुराज गायकवाड़ के डिप्टी होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए नमन धीर की जगह अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND A vs AUS A Unofficial ODIs: Full Schedule, Squads, Venue and Live Streaming Details know everything
जैक एडवर्ड्स - फोटो : Sydney Sixers
ऑस्ट्रेलिया ए टीम में भी बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ए ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। जैक एडवर्ड्स और आरोन हार्डी की जगह रिले मेरेडिथ और विल सदरलैंड को स्क्वाड में शामिल किया गया है। आरोन हार्डी घुटने की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि जैक एडवर्ड्स को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में बुलाया गया है।
विज्ञापन

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए: अनौपचारिक वनडे सीरीज का कार्यक्रम

मुकाबला तारीख स्थान समय
पहला मैच 6 अक्तूबर पुदुचेरी सुबह 9:30 बजे
दूसरा मैच 9 अक्तूबर पुदुचेरी सुबह 9:30 बजे
तीसरा मैच 11 अक्तूबर पुदुचेरी सुबह 9:30 बजे

IND A vs AUS A Unofficial ODIs: Full Schedule, Squads, Venue and Live Streaming Details know everything
देवदत्त पडिक्कल-ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : ANI
इन मुकाबलों के लिए दोनों टीमें

भारत ए: प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, अनुकूल रॉय, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया ए: माहली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, स्पेंसर जॉनसन, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, रिले मेरेडिथ, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लैकलन शॉ और विल सदरलैंड।

भारत में कहां देखें लाइव?
भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली इस अनौपचारिक वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारण जियोहॉटस्टार की वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगा। हालांकि, सीरीज के मुकाबलों का टीवी पर लाइव प्रसारण निर्धारित नहीं है। यानी भारतीय दर्शक इन मैचों को टीवी चैनल पर नहीं, बल्कि जियोहॉटस्टार के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed