फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Suresh Raina prediction about India vs Pakistan match, said- Arshdeep will dismiss Babar Azam

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुरेश रैना की भविष्यवाणी, बोले- यह तेज गेंदबाज बाबर आजम को करेगा आउट

Fri, 21 Oct 2022 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

रैना ने बाबर की तारीफ भी की और साथ ही यह भी बताया कि कौन सा भारतीय गेंदबाज उन्हें पवेलियन भेजने में कामयाब होगा। पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

विज्ञापन
T20 World Cup: Suresh Raina  prediction about India vs Pakistan match, said- Arshdeep will dismiss Babar Azam
सुरेश रैना और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को अब बस दो दिन रह गए हैं। 23 अक्तूबर को दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ेंगी। इस मैच को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने प्रेडिक्शन करना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन


 

रैना ने बाबर की तारीफ भी की और साथ ही यह भी बताया कि कौन सा भारतीय गेंदबाज उन्हें पवेलियन भेजने में कामयाब होगा। पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया इस बार इसका बदला भी लेना चाहेगी। सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup: Suresh Raina  prediction about India vs Pakistan match, said- Arshdeep will dismiss Babar Azam
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सुरेश रैना ने बाबर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा- बाबर अच्छे कप्तान और वास्तव में अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उम्मीद है कि जब वह हमारे खिलाफ खेलने आएंगे तो अर्शदीप सिंह उन्हें आउट कर देगा।
विज्ञापन

पिछले महीने एशिया कप में दो मुकाबलों में एक-दूसरे का सामना करने के बाद इस साल यह तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें टी20 मैच में आमने-सामने होंगी। बाबर ने अर्शदीप के खिलाफ दो पारियों में छह रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन डॉट बॉल शामिल है। हालांकि, बाबर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ कमजोरियां दिखाई हैं। वह पिछले दो वर्षों में टी20 क्रिकेट में 12 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आउट हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed