आईसीसी टी-20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व-डे का प्रस्ताव सामने रख सकता है। इसी महीने खेले गए महिलाओं के टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे नहीं था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बारिश के कारण भारत-और इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला सेमीफाइनल मैच रद्द हो गया था। भारतीय टीम के लीग राउंड में बेहतरीन अंक थे। जिसके आधार पर वो फाइनल में पहुंच गई थी।
महिला विश्व कप में हुई फजीहत के बाद, T-20 वर्ल्ड कप में इस बड़े बदलाव की मांग करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन