फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BGT: केएल राहुल कोहनी की चोट से उबरे, पहले टेस्ट मैच से पहले फिट घोषित; पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया में ही रुकेंगे

Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

चोटिल शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में नहीं खेलने की संभावना के बीच भारतीय टीम प्रबंधन के लिए राहुल का चोट से उबरना बड़ी राहत भरी बात होगी। रोहित हाल में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। 

विज्ञापन
Border-Gavaskar Trophy KL Rahul has recovered from an elbow injury has been declared fit for the Perth Test
केएल राहुल और गौतम गंभीर - फोटो : PTI
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले राहत की खबर आई है। बल्लेबाज केएल राहुल कोहनी की चोट से उबर गए हैं और उन्हें फिट घोषित किया गया है। राहुल को इंट्रा स्क्वाड मैच के दौरान कोहनी में चोल लगी थी। राहुल ने रविवार को नेट्स सत्र के दौरान बल्लेबाजी की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 
Border-Gavaskar Trophy KL Rahul has recovered from an elbow injury has been declared fit for the Perth Test
केएल राहुल - फोटो : BCCI
फिजियो योगेश परमार ने राहुल की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, 'राहुल का एक्स-रे और स्कैन हुआ है और रिपोर्ट के अनुसार मैं काफी भरोसे के साथ कह रहा हूं कि वह फिट हैं। मेडिकल प्वाइंट से वह पूरी तरह फिट हैं।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी बयान में कहा, मैच अभ्यास के पहले दिन कोहनी में गेंद लगने के बाद केएल राहुल इससे उबर गए और धमाका मचाने के लिए तैयार हैं। 
Border-Gavaskar Trophy KL Rahul has recovered from an elbow injury has been declared fit for the Perth Test
केएल राहुल - फोटो : BCCI
चोटिल शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के पहले मैच में नहीं खेलने की संभावना के बीच भारतीय टीम प्रबंधन के लिए राहुल का चोट से उबरना बड़ी राहत भरी बात होगी। रोहित हाल में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। वाका मैदान पर इंट्रा स्क्वाड अभ्यास मैच में राहुल शुक्रवार को बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद कोहनी पर लगने के बाद चिकित्सा के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। रविवार को 32 वर्षीय खिलाड़ी ने बिना किसी दिक्कत के बल्लेबाजी की और तीन घंटे के नेट सत्र के दौरान सभी तरह की ड्रिल्स में हिस्सा लिया और काफी समय तक बल्लेबाजी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Border-Gavaskar Trophy KL Rahul has recovered from an elbow injury has been declared fit for the Perth Test
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'राहुल अब ठीक लग रहे हैं फिजियो अगले कुछ दिनों तक उन पर नजर रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है।' गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर है तो उनका इस मैच में नहीं खेलना तो लगभग तय है जिससे राहुल पर्थ में पारी का आगाज कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Border-Gavaskar Trophy KL Rahul has recovered from an elbow injury has been declared fit for the Perth Test
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
बैक-अप के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में रुकेंगे पडिक्कल
भारतीय टीम प्रबंधन ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्क्ल को बल्लेबाजी बैक-अप के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में रखने का फैसला किया है। पडिक्कल हाल में भारत ए की टीम का हिस्सा थे जिसने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के खिलाफ चार दिवसीय दो मुकाबले खेले थे। इस बांए हाथ के बल्लेबाज को हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में चुना गया है। उन्होंने ए दौरे पर 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने मैकाय में पहले मैच में एक शतक जड़ा था। उन्हें भी रूकने के लिए कहा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed