फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'शमी अगली फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचें', गांगुली का बयान; कहा- आकाश दीप पर प्रसिद्ध को मिले तरजीह

Sun, 17 Nov 2024 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Nov 2024 05:11 PM IST
सार

गांगुली ने कहा कि शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है और अगर वह पर्थ टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचते हैं तो भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली उड़ान पर होना चाहिए।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Shami should reach Australia on next flight', Sourav Ganguly statement Prasidh Krishna Akash Deep
गांगुली, शमी, प्रसिद्ध, आकाश - फोटो : Twitter
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर उनका वश चले तो वह मोहम्मद शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दौरे के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। शमी ने हाल में चोट की सर्जरी के बाद 360 दिन क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैदान पर वापसी की है। शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने दो पारियों में सात विकेट लिए और 36 गेंदों पर महत्वपूर्ण 37 रन बनाए। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि उन्हें जल्द ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है। उनके बचपन के कोच ने दावा किया कि वह दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।
IND vs AUS: 'Shami should reach Australia on next flight', Sourav Ganguly statement Prasidh Krishna Akash Deep
मोहम्मद शमी - फोटो : X
गांगुली ने कहा कि शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है और अगर वह पर्थ टेस्ट के लिए समय पर नहीं पहुंचते हैं तो भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली उड़ान पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हां, मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज दूंगा। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की जरूरत नहीं है। मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज दूंगा, भले ही वह पर्थ टेस्ट से चूक जाएं। वह गेंदबाजी करते रहे हैं, उन्हें फ्लाइट में होना चाहिए, उन्होंने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली अगली फ्लाइट में होना चाहिए।'
IND vs AUS: 'Shami should reach Australia on next flight', Sourav Ganguly statement Prasidh Krishna Akash Deep
आकाश और प्रसिद्ध - फोटो : Twitter
पर्थ टेस्ट के लिए आकाश दीप पर प्रसिद्ध को तरजीह
पर्थ टेस्ट के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि उन्हें लगता है कि आकाश दीप पर प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद प्रसिद्ध भारत के तीसरे पेसर हों। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका कद और वहां के हालात उनके मददगार हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि शमी को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए और एडिलेड टेस्ट के लिए समय पर पहुंचना चाहिए, जो छह दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'Shami should reach Australia on next flight', Sourav Ganguly statement Prasidh Krishna Akash Deep
शमी - फोटो : mdshami.11
उन्होंने कहा, 'वह (शमी) पर्थ टेस्ट में भले ही नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वहां गेंदबाजी के अनुकूल हालात होंगे। मुझे लगता है कि ऊंचाई और परिस्थितियों के कारण प्रसिद्ध को आकाश दीप पर तरजीह दी जाएगी। इसलिए शमी को फ्लाइट में होना चाहिए और एडिलेड टेस्ट खेलने के लिए तैयार होना चाहिए। शमी का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं। शमी का औसत 32.16 का है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed