{"_id":"5a780f874f1c1b93268b86d9","slug":"bhuvneshwar-kumar-best-spell-in-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: तेंदुलकर को शून्य पर आउट करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं भुवी, देखें 5 बेस्ट बॉलिंग स्पैल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spl: तेंदुलकर को शून्य पर आउट करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं भुवी, देखें 5 बेस्ट बॉलिंग स्पैल
Mon, 05 Feb 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Bhuvneshwar Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज 28 साल के हो चुके हैं। भुवनेश्वर का जन्म 5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। स्विंग स्पेशलिस्ट इस गेंदबाज ने साल 2009 में डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने करियर का आगाज किया था। उत्तर प्रदेश की तरफ से खलने वाले भुवनेश्वर एकमात्र ऐसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया है।
भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि अपने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने नासिर जमशेद को आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने डेब्यू वन-डे मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को पहली ही गेंद पर चलता किया था।
आइए जानते हैं भुवनेश्वर कुमार के 5 सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पैल:
3/9 बनाम पाकिस्तान, बैंगलुरु (2013)
2 of 6
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू मैच में ही अपनी कलात्मक गेंदबाजी के सबूत दे दिए थे। इस टी-20 मैच में भुवी ने पाक टीम के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। इस मैच में भुवी ने पाक टीम के 3 दिग्गज खिलाड़ियों को आउट कर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया था। 134 रन के साधारण लक्ष्य का पीछा करने वाली पाक टीम ने यह मैच जीता था, लेकिन भुवनेश्वर 12 रन देकर 3 विकेट हासिल कर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए थे।
4/8 बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन (2013)
3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
साल 2013 में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए इस वन-डे मैच में भुवी के मैजिकल स्पैल को भला कैसे भुलाया जा सकता है। इस मैच में भुवी ने 6 ओवरों में 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस कड़ी में भुवी ने महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, लाहिरु थिरिमाने और उपुल थरंगा को शिकार बनाया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 178 रन के आसान से लक्ष्य को 26 ओवरों में हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
6/82 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (2014)
4 of 6
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से न सिर्फ घरेलू क्रिकेट बल्कि ओवरसीज की पिचों पर भी तहलका मचाया। साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 ओवर फेंकने के बाद 82 रन देकर 6 खिलाड़ियों को आउट किया था। भुवी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया 28 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी।
विज्ञापन
5/33 बनाम वेस्टइंडीज, ग्रॉस आईलेट (2016)
5 of 6
bhuvneshwar kumar, team India
- फोटो : Getty
कैरीबियाई टीम के खिलाफ भुवी का यह रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है। इस मैच में भुवी तीसरी बार टेस्ट क्रिकेट पांच विकेट लेने में कामयाब हुए थे। ग्रॉस आईलेट के मैदान पर इस गेंदबाज ने 23.4 ओवर फेंकने के बाद 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 128 रन की लीड हासिल की थी और वेस्टइंडीज को 238 रन से हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।