फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीर, तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की अशोक वाटिका की सैर 

Fri, 11 Aug 2017 02:45 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Before third test Team india see ashok vatika in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका में अशोक वाटिका की सैर की। उमेश यादव के अलावा मोहम्मद शमी, ऋद्धिमान साहा और इशांत शर्मा की पत्नियां भी पुरातन समय की रावण की अशोक वाटिका में समय बिताया। खिलाड़ियों के चेहरे में उत्सुकता साफ झलक रही थी। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने सबसे पहले इस सैर की तस्वीर शेयर की।

शमी ने लिखा कि हम रावण की अशोक वाटिका में हैं

Before third test Team india see ashok vatika in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
भगवान राम के वनवास के दौरान रावण मां सीता का अपहरण करके उन्हें अशोक वाटिका में ही  रखा था। तभी से इस वाटिका को भारत के लोग जानते हैं। शमी ने लिखा कि हम रावण की अशोक वाटिका में हैं। जहां रावण ने मां सीता को बंधक बना कर  रखा था। 

कुलदीप यादव तस्वीर में खासे उत्साहित नजर आ रहे थे

Before third test Team india see ashok vatika in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
कुलदीप यादव तस्वीर में खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। रविंद्र जडेजा के संस्पेंड होने के बाद कुलदीप यादव के तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। टीम इंडिया का यह चायनामैन बॉलर श्रीलंका के लिए अबूझ पहेली बन सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन इतिहास के अनुसार दशानन रावण की लंका सोने की थी

Before third test Team india see ashok vatika in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
प्राचीन इतिहास के अनुसार दशानन रावण की लंका सोने की थी। अशोक वाटिका उसी का हिस्सा थीं। रामायण काल के कुछ प्रमाण अभी भी वहां मौजूद हैं। 
विज्ञापन

केएल राहुल तो आंख बंद कर मंदिर में दोनों हाथ से प्रणाम करते दिख रहे हैं

Before third test Team india see ashok vatika in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
केएल राहुल तो आंख बंद कर मंदिर में दोनों हाथ से प्रणाम करते दिख रहे हैं। मां सीता के बैठने की जगह में किसी के पैर नहीं पड़े इसलिए वहां मंदिर बनाया गया है। अन्य देशों के पर्यटक भी यहां आते हैं। रामायण की घटना पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed