भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में शानदार डेब्यू के बाद ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ब्यू वेबस्टर के पास अपनी खुशी बयां करने के लिये अल्फाज नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां टेस्ट छह विकेट से जीतकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी एक दशक बाद अपने नाम की। वेबस्टर ने सिडनी टेस्ट में दो पारियों में 57 और नाबाद 37 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल का विकेट भी लिया।
2 of 5
ब्यू वेबस्टर
- फोटो : Beau Webster Instagram
वेबस्टर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने एक सप्ताह पहले मुझे बताया होता कि ऐसा कुछ होगा तो मैं यकीन नहीं करता।' उन्होंने कहा. 'यह सपने जैसा डेब्यू मैच था। तीन दिन के भीतर जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यकीन है कि सभी इसका जश्न मना रहे होंगे।'
3 of 5
ब्यू वेबस्टर
- फोटो : Beau Webster Instagram
वेबस्टर ने वॉशिंगटन सुंदर को चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत तक पहुंचाया और उन्होंने कहा कि इस पल को वह कभी नहीं भूलेंगे। 31 वर्ष के इस खिलाड़ी ने कहा, 'उस समय हमें चार रन ही चाहिये थे और मैने जब वह कट खेलकर चौका लगाया तो मुझे लगा कि आपको अपने देश के लिए चौका लगाकर विजयी रन बनाने के कितने मौके मिलते हैं।'
4 of 5
ब्यू वेबस्टर
- फोटो : Beau Webster Instagram
उन्होंने कहा, 'मैंने तय कर लिया था कि चौका लगाऊंगा और लगा भी सका। मैंने सामने ट्रेविस हेड की ओर देखा जो खुशी से उछल रहे थे। यह शानदार पल था जिसे मैं कभी नहीं भुला सकूंगा। शायद ऐसा कभी दोबारा नहीं होगा। निर्णायक टेस्ट में चौका लगाकर जीत तक पहुंचना। इससे बेहतर क्या हो सकता है।'
5 of 5
ब्यू वेबस्टर
- फोटो : Beau Webster Instagram
वेबस्टर को खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श की जगह आखिरी टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली थी । उन्होंने स्वीकार किया कि शुरू में उन्हें अजीब लग रहा था। उन्होंने कहा, 'यह अजीब पल था। मैं ऐन मौके पर अभ्यास के लिए आया और मुझे लगा नहीं था कि टीम में बदलाव होगा। मैं मैदान पर गया और मैंने मिचेल से पूछा कि वह क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इंतजार कर रहा हूं कि मैं टीम में हूं या नहीं। इसके बाद अगले एक घंटे में जब मैं चेंज रूम में गया तो उन्होंने कहा कि तुम खेल रहे हो।'