फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से कुछ ऐसा दिखा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, मोटेरा से जुड़े हैं कई यादगार लम्हें

Wed, 19 Feb 2020 03:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Feb 2020 03:48 PM IST
सार

  • 1982 में बना था पुराना मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
  • 2015 में तोड़ने के बाद 2017 में शुरू हुआ निर्माण कार्य
  • 700 करोड़ की लागत से बना सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम
  • 53000 से बढ़कर 1.15 लाख हुई बैठने की क्षमता

विज्ञापन
BCCI shares aerial view of Sardar Patel cricket stadium achievements and records of motera
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम का एरियल व्यू साझा किया। एक लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साथ मिलकर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।


 

BCCI shares aerial view of Sardar Patel cricket stadium achievements and records of motera
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित पुराने मोटेरा स्टेडियम को 2015 में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था और फिर 2017 में दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ और नए सिरे से सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से अत्याधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ बनाया गया। 

BCCI shares aerial view of Sardar Patel cricket stadium achievements and records of motera
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 1982 में बनाए गए इस स्टेडियम में पहले 53000 दर्शकों के बैठने की क्षमता थी लेकिन अब यहां 1.10 लाख दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI shares aerial view of Sardar Patel cricket stadium achievements and records of motera
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान में मैचों का आयोजन

  • पुराने स्टेडियम में पांच वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन सहित कुल 23 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जा चुका है।
  • यहां पर 2011 वर्ल्ड कप का भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी खेला गया था।
  • यह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों का आयोजन करने वाले भारत का दूसरा स्टेडियम है।

विज्ञापन
BCCI shares aerial view of Sardar Patel cricket stadium achievements and records of motera
सचिन तेंदुलकर

मैदान की उपलब्धियां एवं यादगार लम्हें

  • दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपने दस हजार टेस्ट रन यहीं पूरे किए थे।
  • कपिल देव ने अपना 432वां टेस्ट विकेट इसी मैदान पर लिया था। 
  • सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक इसी मैदान पर जड़ा था।
  • सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने 20 साल और 30000 अंतरराष्ट्रीय रन यहीं पर पूरे किए थे। 
  • एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक यहीं जड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed