फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's T20 WC: बांग्लादेश को महिला टी20 विश्व कप में 10 साल बाद मिली जीत, ब्राइस की पारी विफल; स्कॉटलैंड हारा

Thu, 03 Oct 2024 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन सासकिया होर्ले की अगुआई में स्कॉटलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने बांग्लादेश को 20 ओवर में सात विकेट पर 119 रन के स्कोर पर रोका।

विज्ञापन
Bangladesh Women vs Scotland Women Group B match highlights scorecard and result Women's T20 World cup
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
सलामी बल्लेबाज सारा ब्राइस की शानदार पारी भी स्कॉटलैंड को महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी और उसे करीबी मुकाबले में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने इस तरह 2014 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में कोई मुकाबला जीता। शारजाह में खेले गए ग्रुप बी के इस मुकाबले के साथ ही इस वैश्विक टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। 
Bangladesh Women vs Scotland Women Group B match highlights scorecard and result Women's T20 World cup
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन सासकिया होर्ले की अगुआई में स्कॉटलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने बांग्लादेश को 20 ओवर में सात विकेट पर 119 रन के स्कोर पर रोका। बांग्लादेश के लिए सोभना मोसतारी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि सासकिया ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में ब्राइस ने 52 गेंदों पर एक चौके की मदद से 49 रनों की पारी खेली, इसके बावजूद स्कॉटलैंड निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना सका। 
Bangladesh Women vs Scotland Women Group B match highlights scorecard and result Women's T20 World cup
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
इससे पहले, बांग्लादेश की बल्लेबाजी खराब रही और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा सका। सोभना के अलावा सलामी बल्लेबाज शाथी रानी ने 29 रन बनाए और फिर निचले क्रम की बल्लेबाज फाहिमा खातून ने पांच गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेश की गेंदबाजी अच्छी रही जिसने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh Women vs Scotland Women Group B match highlights scorecard and result Women's T20 World cup
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
ब्राइस के अलावा स्कॉटलैंड का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका प्रभावित
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी खराब रही और ब्राइस को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। स्कॉटलैंड के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक का आंकड़ा छू पाए। ब्राइस ने दूसरे छोर से संभाले हुआ था, लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई भी क्रीज पर नहीं टिक सका जो स्कॉटलैंड की हार का बड़ा कारण बना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed