फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azharuddin: एचसीए में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश नहीं हुए अजहरुद्दीन, आठ अक्तूबर को फिर तलब

Thu, 03 Oct 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि एचसीए अध्यक्ष के रूप में अजहरुद्दीन के कार्यकाल के दौरान उनकी भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। अजहरुद्दीन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है जिन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

विज्ञापन
Mohammad Azharuddin did not appear before ED in money laundering case in HCA, summoned again on October 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, दिग्गज बल्लेबाज और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन फिर से विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष रहते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। 
Trending Videos
Mohammad Azharuddin did not appear before ED in money laundering case in HCA, summoned again on October 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद को तीन अक्तूबर को संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने एजेंसी से और समय मांगा। सूत्रों ने बताया कि अजहरुद्दीन को आठ अक्तूबर के लिए नया समन जारी किया गया है। यह जांच एचसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है जिसको लेकर ईडी ने पिछले साल नवंबर में छापेमारी की थी।
Mohammad Azharuddin did not appear before ED in money laundering case in HCA, summoned again on October 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
इसने एचसीए के पूर्व पदाधिकारियों के परिसरों पर छापेमारे थे जिनमें से एचसीए के पूर्व उपाध्यक्ष एवं क्रिकेटर शिवलाल यादव, कांग्रेस विधायक एवं एचसीए के पूर्व अध्यक्ष गद्दाम विनोद, एचसीए के पूर्व सचिव अरशद अयूब के अलावा ‘एसएस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के कार्यालय और इसके प्रबंध निदेशक (एमडी) सत्यनारायण का आवासीय परिसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin did not appear before ED in money laundering case in HCA, summoned again on October 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि एचसीए अध्यक्ष के रूप में अजहरुद्दीन के कार्यकाल के दौरान उनकी भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। अजहरुद्दीन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है जिन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। धन शोधन का यह मामला तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा एचसीए के 20 करोड़ रुपये के कथित आपराधिक दुरुपयोग के संबंध में दर्ज की गईं तीन प्राथमिकी और आरोपपत्रों से संबंधित है।
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin did not appear before ED in money laundering case in HCA, summoned again on October 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : PTI
ईडी ने पहले बयान में कहा था, 'आरोप-पत्र में हैदराबाद के उप्पल में निर्मित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जेनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।'पुलिस के आरोपपत्र के अनुसार, समयसीमा के बावजूद कई कार्यों में अत्यधिक देरी हुई, जिससे लागत और बजट में बढ़ोतरी होने से एचसीए को नुकसान हुआ। एजेंसी ने आरोप लगाया है, ऐसा पाया गया कि एचसीए के पदाधिकारियों ने निजी लोगों के साथ मिलीभगत करके, उचित निविदा प्रक्रियाओं का पालन किए बिना और कई मामलों में कोटेशन प्राप्त होने से पहले ही पसंदीदा ठेकेदारों को बाजार दरों से अधिक कीमत पर विभिन्न निविदाएं और कार्य आवंटित किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed