भारत-बांग्लादेश के बीच तीन नवंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14-18 नवंबर के बीच इंदौर और दूसरा टेस्ट 22-26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ईडन गार्डन में बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सौरव गांगुली के मुताबिक, शेख हसीना ईडन गार्डन में घंटी बजाकर टेस्ट शुरू होने का संकेत देंगी।
2 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट
- फोटो : social media
दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से नाराज खिलाड़ियों ने अपनी 11 मांगों को लेकर भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया है। इससे सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टीम के खिलाड़ी हड़ताल पर चले गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 21 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर हमारी 11 मांगें नहीं मानी जातीं, तो सभी खिलाड़ी किसी भी सीरीज में नहीं खेलेंगे।
3 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के सातवें सीजन में वेतन को लेकर समस्या आ रही है। बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मैच तीन नवंबर को खेला जाना है, लेकिन बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी सभी मांग नहीं पूरी होने तक नेशनल क्रिकेट का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
4 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : social media
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की अभूतपूर्व हड़ताल के पीछे कोई षडयंत्र नजर आ रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आगामी भारत दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। हसन के हवाले से ‘डेली स्टार’ ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि शिविर लगेगा। भारत का दौरा होगा। मेरा मानना है कि अधिकांश खिलाड़ी खेलना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि वे पांच हजार टके के लिए देश का नाम खराब करेंगे। लेकिन देखते हैं कि क्या होता है।’