फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 सालों में कभी नहीं हुई विराट की ऐसी हालत, खराब फॉर्म की गवाही दे रहे हैं ये आंकड़े

Fri, 20 Mar 2020 08:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 20 Mar 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Bad form and Covid-19 increase Virat Kohli wait for century in 2020 calendar year
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले छह वर्षों में किसी कैलेंडर वर्ष में खेली गई तीसरी पारी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ देते थे, लेकिन वर्ष 2020 में पहले खराब फार्म और अब कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय कप्तान का इंतजार लंबा खिंच गया है। कोहली ने इस साल टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 में कुल मिलाकर 16 पारियां खेली हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 89 रन रहा है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में 19 जनवरी को वन-डे मैच में बनाया था।

Bad form and Covid-19 increase Virat Kohli wait for century in 2020 calendar year
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

यही नहीं 2010 के बाद कोहली के करियर में यह पहला अवसर होगा जब वह साल के पहले दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैकड़ा नहीं जमा पाए हैं। कोहली वर्ष 2020 में अब तक घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन-डे खेले हैं जबकि न्यूजीलैंड दौरे में उन्होंने चार टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच खेले। इन मैचों की 16 पारियों में वह 30.46 की औसत से 457 रन ही बना पाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

Bad form and Covid-19 increase Virat Kohli wait for century in 2020 calendar year
विराट कोहली-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद थी कि कोहली आईपीएल से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे में अपनी फार्म दिखाएंगे, लेकिन इस श्रृंखला का धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि बाकी दो मैच कोविड-19 के प्रकोप के कारण रद्द कर दिए गए। यह श्रृंखला बाद में खेली जाएगी, लेकिन इसका आयोजन इस महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगी जिसके कारण दुनियाभर की खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad form and Covid-19 increase Virat Kohli wait for century in 2020 calendar year
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारत को अपनी अगली श्रृंखला श्रीलंका के खिलाफ जून-जुलाई में खेलनी है जिसमें तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल हैं। भारत अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वन-डे की श्रृंखला खेलेगा, जिसके बाद एशिया कप का आयोजन होगा लेकिन ये सभी श्रृंखलाएं कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर होंगी।

विज्ञापन
Bad form and Covid-19 increase Virat Kohli wait for century in 2020 calendar year
विराट कोहली-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि कोहली इतनी अधिक पारियों तक तिहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। इस स्टार बल्लेबाज ने अपना पहला शतक 24 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में लगाया था। यह उस कैलेंडर वर्ष में उनकी नौवीं पारी थी। इसके बाद उन्हें केवल 2013 में शतक के लिए आठवीं पारी तक इंतजार करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed