फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबर आजम ने अपने गुरु विराट कोहली को पीछे किया, तोड़ डाला विवियन रिचर्ड्स और धवन का भी रिकॉर्ड

Thu, 27 Jun 2019 06:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Jun 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
babar azam becomes 1st asian batsman to score fastest 3000 odi runs
babar-kohli

बर्मिंघम में बुधवार को वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला खेला गया। महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया और अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा।



पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने एक और शानदार पारी खेलते हुए वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक पूरा किया। बाबर ने इस शतक के साथ ही अपने 3000 एकदिवसीय रन भी पूरे किए और साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

babar azam becomes 1st asian batsman to score fastest 3000 odi runs
babar azam

मैच में 29वां रन बनाते ही बाबर आजम ने एशिया के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया।

babar azam becomes 1st asian batsman to score fastest 3000 odi runs
बाबर आजम

बाबर एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे धुरंधरों को पीछे किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
babar azam becomes 1st asian batsman to score fastest 3000 odi runs
babar azam - फोटो : File

इसके अलावा वे सबसे तेज 3000 एकदिवसीय रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बन गए हैं। बाबर ने ये कारनामा सिर्फ 68 पारियों में किया। इस दौरान 9 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। 

विज्ञापन
babar azam becomes 1st asian batsman to score fastest 3000 odi runs
हाशिम अमला - फोटो : twitter

फिलहाल सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पहले स्थान पर हैं। उन्होंने ये कारनामा मात्र 57 पारियों में किया था। वहीं इंडिया की तरफ से इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शिखर धवन ने 72 और विराट कोहली ने 75 पारियों का सहारा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed