{"_id":"5dde0a788ebc3e54d238e195","slug":"b-day-special-suresh-raina-the-youngest-t-20-captain-of-team-india-and-hero-of-csk-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: मजबूरी में छोड़ा जम्मू-कश्मीर, बाद में बने भारतीय T-20 के सबसे युवा कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'Day Spcl: मजबूरी में छोड़ा जम्मू-कश्मीर, बाद में बने भारतीय T-20 के सबसे युवा कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
suresh raina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2011 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला। मैदान अहमदाबाद का मोटेरा। टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया। एक बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ब्रेट ली की आग उगलती गेंद को सीधा लांग ऑन के उपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया था। विश्व कप के बाद कई बल्लेबाजों के शॉट और रन बनाने के किस्से चर्चा में रहे, सहवाग का पाकिस्तान के खिलाफ एक ओवर में पांच चौके, धोनी का विश्व विजयी छक्का, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन की सेंचुरी इन सभी के बावजूद मेरे मन में सुरेश रैना का इकलौता छक्का हमेशा के लिए छप गया। रैना का आज जन्मदिन है।
2 of 5
सुरेश रैना
सुरेश रैना, टीम इंडिया का वो खब्बू खिलाड़ी, जो अपने घुटने को क्रीज पर टिकाकर, बल्ले का पूरा भार गेंद के पीछे ले जाकर एक खास शॉट बनाता, जिससे गेंद सीमा रेखा के पार ही गिरती। रैना के पिता कश्मीर और मां हिमाचल की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ दिकक्तों के चलते उनके परिवार को कश्मीर छोड़ना पड़ा। इसकी वजह से सुरेश रैना का जन्म हुआ दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में।
3 of 5
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने टीम इंडिया के लिए वन-डे डेब्यू साल 2005 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में किया। 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में पदार्पण का मौका मिला और टेस्ट डेब्यू हुआ साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ। अपनी पहली टेस्ट पारी में ही रैना ने शतक ठोका दिया। सुरेश रैना टीम इंडिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट, वन-डे, टी-20 और टेस्ट में शतक लगाया है। बाद में इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम जुड़ा। 2010 के बाद से रैना ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया, खूब रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। उनके इस कौशल के कारण फैंस ने उनको मिस्टर भरोसेमंद कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना
रैना ने 18 टेस्ट मैच में 26.48 के औसत से 768 रन बनाए हैं वहीं 226 वन-डे मैचों में 35,41 की औसत से 5615 रन बनाए थे। वहीं बात करें टी-20 की तो उन्होंने 78 मैचों में 1604 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे पहले 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड रैना के नाम ही दर्ज है। रैना इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी-20 और वन-डे वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकी है।
विज्ञापन
5 of 5
suresh raina
सुरेश रैना ने सबसे कम उम्र में टी-20 में टीम इंडिया की अगुवाई की, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने टीम की कमान संभाली। तब उनकी उम्र 23 साल 197 दिन थी। रैना ने टीम इंडिया को अनगिनत मुकाबले जिताए, मैदान पर अपनी फुर्ती से रन आउट कर मैच पलटने का दम रैना के भीतर कूटकर भरा था। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के पॉपूलर चेहरों में से एक हैं। टी-20 फॉर्मेट में रैना का खेल निखरकर आता है और इसलिए शायद उन्हें मिस्टर आईपीएल की उपाधी दी गई है। हैप्पी बर्थडे मिस्टर भरोसेमंद...
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।