{"_id":"6ac390e53769fea10e0164fd","slug":"dinesh-karthik-backs-rohit-sharma-for-2027-world-cup-rules-out-mohammed-shami-s-india-return-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे विश्वकप 2027: शमी की होगी वापसी? दिनेश कार्तिक ने दिया दो टूक जवाब; टीम में रोहित की भूमिका को बताया अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे विश्वकप 2027: शमी की होगी वापसी? दिनेश कार्तिक ने दिया दो टूक जवाब; टीम में रोहित की भूमिका को बताया अहम
Mon, 05 Oct 2026 05:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:28 PM IST
सार
दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन की पारी के लिए रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका अनुभव 2027 वनडे विश्व कप में भारत के लिए बेहद अहम होगा। वहीं, कार्तिक ने मोहम्मद शमी की वापसी की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय टीम उनसे आगे बढ़ चुकी है और अब अन्य तेज गेंदबाजों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
रोहित-विराट
- फोटो : ANI
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में मुश्किल परिस्थितियों के बीच शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने कहा कि रोहित की यह पारी बताती है कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप में वह भारतीय टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। वहीं, मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी को लेकर कार्तिक ने साफ तौर पर कहा कि टीम उनसे आगे बढ़ चुकी है और अब उन्हें वापस लाने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
मुश्किल वक्त में रोहित ने संभाली पारी
- वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने शुरुआती तीन ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी, ऐसे में भारतीय टीम दबाव में थी।
- इस स्थिति में रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला और पहले संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद आक्रामक रुख अपनाया।
- रोहित ने 85 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने उनकी बल्लेबाजी का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों की सबसे बड़ी ताकत यह होती है कि वे ऐसी परिस्थितियों से पहले भी गुजर चुके होते हैं।
- कार्तिक के मुताबिक, रोहित ने शुरुआती 40 गेंदों में करीब 20 रन बनाए और विकेट गिरने से बचाए रखा। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए और अपनी स्ट्राइक रेट को 100 के पार पहुंचा दिया। यानी पहले मुश्किल दौर को पार करने के बाद रोहित ने बाद में उसी की भरपाई तेजी से रन बनाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
2027 विश्व कप में अनुभव आएगा काम
कार्तिक ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने जिस तरह अपनी आक्रामक प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखा, वैसी ही परिस्थितियां 2027 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका में भी सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में रोहित, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव भारत के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी मुश्किल समय में जरूरत से ज्यादा शॉट खेलने की गलती कर सकते हैं, लेकिन रोहित अब अपने अनुभव के कारण यह समझते हैं कि कब रक्षात्मक होकर खेलना है और कब तेजी से रन बनाने हैं।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी रोहित की पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को शुरुआत में पिच से मदद मिल रही थी, लेकिन रोहित ने कई गेंदों को छोड़कर परिस्थितियों को समझा और ऋतुराज के साथ मजबूत साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ तेजी से रन बनाए।

मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
शमी की वापसी पर कार्तिक ने किया साफ इनकार
- दूसरी ओर, मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी की संभावनाओं को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान उनके प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका है। शमी ने 2025 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इसके बाद चोट, फिटनेस और चयन से जुड़े कारणों के चलते वह राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी वापसी की उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं।
- क्रिकबज के एक कार्यक्रम में जब कार्तिक से शमी की टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अब उनसे आगे बढ़ चुकी है। कार्तिक ने साफ शब्दों में कहा कि शमी ने भले ही अच्छी गेंदबाजी की हो, लेकिन उन्हें वापस लाने के बारे में वह नहीं सोचेंगे।
- भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में फिलहाल अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। इसके अलावा गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज जैसे युवा गेंदबाजों को भी धीरे-धीरे मौके दिए जा रहे हैं।
रोहित-विराट
- फोटो : ANI
रोहित-कोहली के बने रहने के पक्ष में कार्तिक
शमी को लेकर कार्तिक का रुख सख्त रहा, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर उनकी राय अलग है। कार्तिक का मानना है कि दोनों दिग्गजों का भारतीय वनडे टीम में बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट दुनिया के दो सबसे बड़े क्रिकेटरों में शामिल हैं और भारत विश्व क्रिकेट के केंद्र में है। ऐसे में अगर ये दोनों दिग्गज अगले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से विदाई लेते हैं तो इसका असर भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ पूरे विश्व क्रिकेट पर भी पड़ेगा।