फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड, जहां हर वक्त मंडराती रहती है मौत

Wed, 27 Nov 2019 10:44 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Most dangerous islands in the world Where going is quite risky
साबा आइलैंड - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई आइलैंड हैं जो घूमने के लिहाज से काफी बेहतर हैं और यही वजह है कि इन जगहों पर लोग जाना भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खतरनाक आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना मौत को गले लगाने के समान है। 

Most dangerous islands in the world Where going is quite risky
साबा आइलैंड - फोटो : Social media

इस आइलैंड का नाम है साबा आइलैंड, जो कैरिबियाई समुद्र के बीच में स्थित है। यह आइलैंड देखने में काफी खूबसूरत है। महज 13 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर करीब 2000 लोग रहते हैं। यहां अक्सर समुद्री तूफान और भूकंप आते रहते हैं। 1997 के बाद से इस आइलैंड पर भूकंप के झटके काफी बढ़ गए हैं। माना जाता है कि यहां कभी भी भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है। 

Most dangerous islands in the world Where going is quite risky
मियोकेजीमा इजू आइलैंड - फोटो : Social media

जापान में स्थित मियाकेजीमा इजू आइलैंड दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां पर लोग हर वक्त मास्क पहने रहते हैं। इसकी वजह है कि यहां की हवा में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल, यहां पिछली एक सदी में कई ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। साल 2000 में भी एक भयंकर विस्फोट हुआ था, जिसमें लावा के साथ-साथ भारी मात्रा में जहरीली गैसें निकली थीं। हालांकि बाद में ज्वालामुखी तो शांत हो गया, लेकिन जहरीली गैसों का निकलना जारी रहा। इसके बाद से ही यहां रहने वाले लोग हर वक्त मास्क पहनने लगे। वैसे तो इस आइलैंड पर लोग आना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जो आते हैं, उन्हें पहले ही हिदायत दे दी जाती है कि आइलैंड पर 24 घंटे मास्क लगाकर रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most dangerous islands in the world Where going is quite risky
ग्रुइनार्ड आइलैंड - फोटो : Social media

स्कॉटलैंड के ग्रुइनार्ड की खाड़ी में बसे ग्रुइनार्ड आइलैंड को भी काफी खतरनाक माना जाता है। दरअसल, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के एक जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यह जगह जहरीली हो गई है। इस गैस की चपेट में अगर कोई आ जाए तो उसकी मौत लगभग निश्चित है। 

विज्ञापन
Most dangerous islands in the world Where going is quite risky
री-यूनियन आइलैंड - फोटो : Social media

अफ्रीका का री-यूनियन आइलैंड यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन यहां जाना काफी खतरनाक होता है और इसकी वजह है यहां खतरनाक शार्क मछलियों की मौजूदगी, जो पल भर में लोगों को मौत की नींद सुला देती हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस आइलैंड के लगभग आधे से ज्यादा तटों पर तैराकी की मनाही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed