फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, टीम इंडिया के साथ पहली बार हुई ऐसी अनहोनी

Mon, 11 Mar 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Mar 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
australias biggest successfull run chase indian team lost first time in this fashion
विराट कोहली - फोटो : twitter

पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के पहले वन-डे शतक और एश्टन टर्नर (84*) की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दी। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की है। सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने मोहाली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13 गेंदें शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कंगारू टीम ने इस जीत के साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

australias biggest successfull run chase indian team lost first time in this fashion
एश्टन टर्नर - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इससे पहले उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में 334 रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारत में रन चेज करते हुए किसी टीम की यह दूसरी बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

australias biggest successfull run chase indian team lost first time in this fashion
team india

यह पहला मौका है जब वन-डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 या इससे ज्यादा का स्कोर खड़ा करने के बाद टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 मौकों पर 350 या इससे अधिक का स्कोर बनाया और उसे सभी में जीत हासिल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
australias biggest successfull run chase indian team lost first time in this fashion
team india - फोटो : file photo

भारतीय टीम ने दिसंबर 2012-13 (बनाम पाक) के बाद पहली बार घरेलू सीरीज में लगातार दो वनडे मैच गंवाए। यह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया की लगातार पांचवीं और सात मैचों में छठी जीत है।
 

बड़ा लक्ष्य जिनका बचाव नहीं कर पाई टीम इंडिया
रन बनाम स्थल कब
359 ऑस्ट्रेलिया मोहली 2019
322 पाकिस्तान मोहली 2007
322 श्रीलंका ओवल 2017
316 पाकिस्तान अहमदाबाद 2005
310 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2017

विज्ञापन
australias biggest successfull run chase indian team lost first time in this fashion
पीटर हैंड्सकॉम्ब

ऑस्ट्रेलियाई टीम वन-डे में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इस मामले में नंबर-1 पर दक्षिण अफ्रीका काबिज है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
 

बड़े लक्ष्य जो हासिल किए गए
लक्ष्य टीमें स्थल कब
435 द अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया जोहानसबर्ग 2006
372 द अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया डरबन 2016
361 इंग्लैंड-विंडीज ब्रिजटाउन 2019
360 भारत-ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
359 ऑस्ट्रेलिया-भारत मोहाली 2019

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed