भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान भारी चूक देखने को मिली। सिडनी में खेले जा रहे इस मैच के दौरान दो प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस गए, जिन्हें बाद में बाहर ले जाया गया। एक प्रदर्शनकारी के हाथ में पोस्टर था, जिसमें भारत के अडानी समूह की कोयला परियोजना की निंदा की गई थी।
VIDEO: पहले मैच के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, अडानी के विरोध में पिच तक घुसे प्रदर्शनकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर की है, जब नवदीप सैनी को विराट ने पहली बार गेंद थमाई थी। भारतीय पेसर अपना पहला ओवर शुरू करता उससे पहले ही मैच में विघ्न पड़ गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों प्रदर्शनकारियों को मैदान से बाहर निकाला, उनकी टी-शर्ट पर भी अडानी की मुखालफत थी।
ऑस्ट्रेलिया में अक्सर नग्न प्रदर्शनकारी मैदान में घुसते नजर आ चुके हैं, लेकिन यह अपने आप में अबतक का सबसे अनोखा प्रदर्शन था। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी एंटरप्राइजेस लिमिटेड की ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये का ऋण देने की तैयारी में है, जिसका ऑस्ट्रेलिया में जमकर विरोध हो रहा है।
Pitch Invaders ?? Really ? Wowo ! Hahaha#AUSvsIND #INDvAUS #Sydney #ODI pic.twitter.com/yrFzPhSAvx
Let’s go India! Let’s cut off Adani! Lots of support for our protest against the @TheOfficialSBI $1bn loan to Adani down at the SCG today #AUSvIND #StopAdani pic.twitter.com/Y7Pj49atkq
— Stop Adani (@stopadani) November 27, 2020
कोरोना महामारी के बीच इस श्रृंखला के जरिए पहली बार क्रिकेट मैदान पर दर्शकों की वापसी हुई है। बायो बबल और स्टेडियमों में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों की प्रवेश अनुमति के बाद अब यह मामला सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।