फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 में फेल रहे स्मिथ ने भारत के खिलाफ किया तकनीक में बदलाव, बताया कैसे हासिल की फॉर्म

Thu, 03 Dec 2020 08:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Dec 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
AUS v IND Man of the series steve smith reveals the secret behind his success in series against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में हार के बावजूद तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में अहम भूमिका स्टीव स्मिथ ने निभाई। स्मिथ ने शुरू के दो वनडे में 105 और 104 रन की शतकीय पारियां खेली तो वहीं आखिरी मैच में सात रन ही बना पाए। उन्होंने तीन मैचों में 216 रन बनाए जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ दी सीरीज के लिए चुना गया। 

AUS v IND Man of the series steve smith reveals the secret behind his success in series against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बल्ले की ‘ग्रिप’ (पकड़) को हल्का सा बदलकर फार्म में वापसी की और वह नतीजों से काफी खुश भी हैं क्योंकि वह भारत के खिलाफ मेजबान टीम के लिए लगातार शतकीय पारियां जड़ने में सफल रहे। 

AUS v IND Man of the series steve smith reveals the secret behind his success in series against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals

श्रृंखला शुरू होने से पहले स्मिथ ने चेताया था कि वह फार्म में वापसी कर चुके हैं। ऐसा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद किया जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए 14 मैचों में सिर्फ 311 रन बनाए। स्मिथ ने श्रृंखला से पहले कहा था कि वह ‘अपने हाथों (की ग्रिप) को हासिल चुके हैं’ तो जब उनसे पूछा गया कि उनका क्या मतलब है तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी इससे हैरान हो गया था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS v IND Man of the series steve smith reveals the secret behind his success in series against india
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

उन्होंने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि इतने वर्षों में मैंने दो तरह की अलग ‘ग्रिप’ अपनाई। जब मैं 2014 और 2015 विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा था तो मेरा ऊपर का हाथ शायद बल्ले के पीछे के बीच से नीचे था।’ स्मिथ ने कहा, ‘पिछले दो वर्षों में मैं थोड़ा अलग ग्रिप से बल्लेबाजी कर रहा था।’ 

विज्ञापन
AUS v IND Man of the series steve smith reveals the secret behind his success in series against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

उनसे तब पूछा गया कि उन्होंने इस थोड़े बदलाव के फायदे को कैसे पता किया तो उन्होंने कहा, ‘यह पहले मैच (27 नवंबर को एससीजी) से तीन दिन पहले हमारे पृथकवास के दौरान एक नेट सत्र के दौरान हुआ जिसमें मैंने फिर इसे (2014 और 2015 वाली ग्रिप) करना शुरू कर दिया।’  उन्होंने कहा, ‘मैंने वापस आकर 2014 और 2015 की काफी फुटेज देखी और मैंने इसकी कोशिश की और सबकुछ ठीक हो गया और मुझे अच्छा लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed