एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेलने और मात्र 36 रन के स्कोर पर सिमटने के बाद भारतीय टीम भारी दबाव में है जबकि उसे अभी तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी भी है। रोहित शर्मा (आखिरी दो टेस्ट में हो सकती है वापसी) और इशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पहले टेस्ट में चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
WhatsApp से हारेगा ऑस्ट्रेलिया! भारत से ही टीम में जोश भरते रहेंगे कप्तान कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन