Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
AUS v IND Captain Virat Kohli will continue to connect with team india through whatsapp group after leaving australia
{"_id":"5fe0491299153e2b955d783b","slug":"aus-v-ind-captain-virat-kohli-will-continue-to-connect-with-team-india-through-whatsapp-group-after-leaving-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp से हारेगा ऑस्ट्रेलिया! भारत से ही टीम में जोश भरते रहेंगे कप्तान कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WhatsApp से हारेगा ऑस्ट्रेलिया! भारत से ही टीम में जोश भरते रहेंगे कप्तान कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार झेलने और मात्र 36 रन के स्कोर पर सिमटने के बाद भारतीय टीम भारी दबाव में है जबकि उसे अभी तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसके शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी भी है। रोहित शर्मा (आखिरी दो टेस्ट में हो सकती है वापसी) और इशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पहले टेस्ट में चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter@ICC
टीम अभी अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट से जूझ ही रही थी कि अब कप्तान विराट कोहली भी उनका साथ छोड़कर स्वदेश लौट आएंगे। गौरतलब है कि विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए पितृत्व अवकाश के तहत मंगलवार को भारत लौट जाएंगे।
3 of 4
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
इस परिस्थिति में अब भारतीय टीम की कमान जहां अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी वहीं टीम की बागडोर युवा खिलाड़ियों के हाथों में होगी। यही कारण है कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले पूरी टीम के साथ एक अहम बैठक की और उनका हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट भारत लौटने के बाद भी टीम के साथ संपर्क में रहेंगे। वह टीम के साथ वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े रहेंगे और उन्हें सुझाव और टिप्स भी देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी और उसके दोनों पारियों में उसके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे जूझते नजर आए थे। यही कारण है कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉक्सिंग डे टेस्ट में अंतिम एकादश में कई बदलाव कर सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।