{"_id":"630731c34f576e52db3bd1de","slug":"asia-cup-records-from-india-and-pakistan-from-most-cup-wins-to-most-runs-and-centuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: खिताब जीतने में भारत आगे पर सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम, एशिया कप से पहले जान लें ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: खिताब जीतने में भारत आगे पर सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम, एशिया कप से पहले जान लें ये रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:08 PM IST
सार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट और शोएब मलिक टॉप पर हैं तो खिताब जीतने के मामले में टीम इंडिया सबसे आगे है।
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली और सईद अजमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के सात ग्रुप ए में है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। एशिया कप में सिर्फ एशिया की टीमें ही खेलती हैं और हमेशा ही भारत-पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। श्रीलंका की टीम का रिकॉर्ड भी अच्छा है, लेकिन मौजूदा समय में यह टीम कुछ खास नहीं कर पा रही है। इसी वजह से भारत और पाकिस्तान को ही ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एशिया कप से पहले हम बता रहे हैं कि अब तक किस टीम के नाम कौन से रिकॉर्ड हैं।
ज्यादा खिताब किसके नाम?
2 of 11
भारतीय टीम
एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2018 में टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो बार ही यह खिताब जीत पाई है। साल 2000 और 2012 में पाकिस्तान ने एशिया कप जीता। खास बात यह है कि दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं टकराई हैं और इस बार इसकी संभावना काफी ज्यादा है।
आमने-सामने में कौन आगे?
3 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं। इनमें से आठ मैच भारत और पांच मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार 1984 में भिड़ी थीं और भारत ने यह मैच 54 रन से जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने पहली जीत 1995 में हासिल की थी। टीम इंडिया यह मैच 97 रन से हार गई थी। आखिरी बार दोनों का मैच 2018 में हुआ था और भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। भारत आखिरी बार 2014 में पाकिस्तान से हारा था। पाकिस्तान ने यह मैच एक विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसने बनाया बड़ा स्कोर?
4 of 11
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में बड़ा स्कोर बनाने के मामले में पाकिस्तान आगे हैं। पाकिस्तान ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट खोकर 385 रन बना दिए थे। इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 374 रन है। 2008 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने चार विकेट पर 374 रन बनाए थे। हालांकि, इस बार ये रिकॉर्ड नहीं टूटेगा, क्योंकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
5 of 11
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ANI
एशिया कप में रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी खिलाड़ियों से आगे हैं। सचिन ने इस टूर्नामेंट में 23 मैच में 51.10 के औसत से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतक और दो शतक भी निकले। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शोएब मलिक ने बनाए हैं। उन्होंने 21 मैचों में तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 907 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 883 रन के साथ इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास इस साल मलिक और सचिन को पीछे करने का मौका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।