सुपर फोर में पाकिस्तान को करारी मात देने के बाद एशिया कप के फाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश का सामना अब टीम इंडिया से होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप के खिताब को बचाने वाली डिफेंडिंग चैंपियन कई बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। आइए जानते हैं फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन...
ओपनर
2 of 5
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
टीम इंडिया की ओपनिंग में बदलाव होना तय है। अफगानिस्तान के खिलाफ के एल राहुल और अंबाती रायडू ने ओपनिंग की थी, राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन फाइनल में उन्हें मौका मिलना मुश्किल है और कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग कर सकते हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज रंग में हैं और टूर्नामेंट में मिलकर कुल 3 शतक लगा चुके हैं।
मिडिल ऑर्डर
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव होना पक्का है। पिछले मैच में मनीष पांडे को बतौर अतिरिक्त बल्लेबाज मौका दिया गया था, लेकिन फाइनल में शायद ही कप्तान रोहित उन पर भरोसा दिखाएं। फाइनल मैच में मिडिल ऑर्डर की अंबाती रायुडू समेत एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव और रायडू पर हो सकती है।
ऑलराउंडर
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बेशक टीम को जीत नहीं दिला पाए थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं करेंगे क्योंकि जडे न सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमला कर सकते हैं।
गेंदबाजी
टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार पर होगी। खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल और दीपक चाहर का फाइनल में बाहर बैठना तय है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर भरोसा दिखाया जा सकता है।