टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कचरा फेंकने के लिए जिस लड़के को खरी-खोटी सुनाई थी, वह सामने आ चुका है। बता दें कि विराट-अनुष्का के वीडियो को लेकर उस लड़के ने अब जाकर सोशल मीडिया पर दोनों को जवाब दिया है।
अनुष्का ने कचरा फेंकने पर जिस लड़के को दिया था लंबा चौड़ा ज्ञान, अब उसने लगाई बदतमीजी पर क्लास
इस लड़के का नाम अरहान बताया जा रहा है। इस मामले में अब मुंबई के रहने वाले अरहान सिंह ने भी एक फेसबुक पोस्ट किया है। अरहान ने लिखा, 'यह बहुत भयानक था। मैंने गाड़ी ड्राइव करते समय प्लास्टिक का छोटा-सा टुकड़ा सड़क पर फेंक दिया था। मेरे बराबर से गुजर रही एक कार से खिड़की का शीशा खुला तो मैंने देखा कि अनुष्का शर्मा बैठी हैं। वह क्रेजी महिला की तरह मुझ पर चिल्लाने लगीं।'
अरहान आगे लिखा, 'मैं अपनी गलती और लापरवाही के लिए माफी मांग रहा था, लेकिन वह लगातार चिल्ला रहीं थी। अगर वह थोड़ी विनम्रता से बात करती तो छोटी स्टार नहीं हो जातीं। किसी को समझाने के और भी कई शालीन तरीके होते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा का एक ऐसा वीडिया शेयर किया है जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। दरअसल इस वीडिया में अनुष्का बीच सड़क एक लड़के को खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि अनुष्का कार से जा रही थीं तभी रास्ते में अरहान ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे कर सड़क पर ही कचरा फेंक दिया। यह देखकर अनुष्का का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस गाड़ी को रुकवाकर उसमें बैठे अरहान को जमकर फटकार लगाई।
Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
देंखें वीडियो: