रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय विदेश में अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर वह अपने पति विराट कोहली के किसी भी मैच को देखने से चूक नहीं रही हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा ने इंस्ग्राटाम पर यह फोटो अपलोड किया
- फोटो : instagram
अनुष्का लगातार आरसीबी को सपोर्ट कर रही हैं और अपने पति विराट कोहली का हौसला भी बढ़ा रही हैं। विराट कोहली जहां आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं तो अनुष्का शर्मा इस समय जीरो फिल्म की शूटिंग एक लिए अमेरिका में हैं। अनुष्का ने गुरुवार को भी अपने पति विराट और उनकी टीम को सपोर्ट किया। एक्ट्रेस ने फिल्म सेट से आरसीबी के खिलाड़ियों की कई फोटोज पोस्ट की।
3 of 5
अनुष्का शर्मा ने इंस्ग्राटाम पर यह फोटो अपलोड किया
अनुष्का के सपोर्ट का असर आरसीबी पर भी दिखा, जिसने अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
याद हो कि पिछले मैच में अनुष्का ने पति विराट का हौसला बढ़ाने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनी थी, जिस पर विराट कोहली लिखा हुआ था।
5 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ipl
आईपीएल 2018 में विराट कोहली की आरसीबी ने अब तक 13 मैचों में से 6 जीत दर्ज की है। 12 अंकों के साथ 'विराट ब्रिगेड' अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।