विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रहे अंजिक्य रहाणे ने कहा कि यह जीत हमारे लिए काफी मायने रखती है। मैं नहीं जानता कि इसका कैसे वर्णन करना है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने एडीलेड टेस्ट के बाद जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई। मुझे वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी पर गर्व है।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'मैंने और पुजारा ने बात की कि वह सामान्य तरीके से खेलता रहेगा और मैं रन बनाने का जिम्मा उठाऊंगा। पुजारा को श्रेय जाता है। जिस तरह से उसने दबाव झेला वह शानदार था। आखिर में ऋषभ और वाशिंगटन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।'
3 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : twitter
रहाणे ने इसके साथ ही कहा कि खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण टीम में लिए गए वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी से टीम को संतुलन मिला। उन्होंने कहा, '20 विकेट लेना महत्वपूर्ण था और इसलिए हम पांच गेंदबाजों के साथ उतरे। रविंद्र जडेजा की जगह पर सुंदर ने टीम को संतुलन प्रदान किया। मोहम्मद सिराज ने दो और नवदीप सैनी ने एक टेस्ट खेला था इसलिए यह अनुभवहीन आक्रमण था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने जो जज्बा दिखाया वह शानदार था।'
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@ICC
बता दें कि रहाणे ने अपनी 24 रन की पारी के दौरान तेजी दिखाई और उन्होंने कहा कि यह रणनीति का हिस्सा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने उन्हें हर विभाग में मात दी।
5 of 5
टिम पेन
- फोटो : social media
कंगारू कप्तान ने कहा, 'हम यहां श्रृंखला जीतने के लिए आए थे, लेकिन हमें भारत की अनुशासित और कड़ी टीम से हार मिली। वह श्रृंखला में जीत की हकदार थी। हमें कई चीजों पर गौर करने की जरूरत है। हमें एक बेहतर टीम ने हराया।' बता दें कि टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की।