फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले लगातार नजरअंदाज किए जा रहे थे ऋषभ पंत, मैच जिताने के बाद दिखे भावुक

Tue, 19 Jan 2021 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant says biggest moment of my life after historic series victory against australia
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @ICC

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत ने इस ऐतिहासिक जीत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पल करार दिया। पंत ने पांचवें दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नाबाद 89 रन बनाए, जिससे भारत ने तीन विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

rishabh pant says biggest moment of my life after historic series victory against australia
अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत ने वन-डे और टी-20 श्रृंखला में भी नहीं खिलाया था। इसके अलावा टेस्ट श्रृंखला के शुरू में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सिडनी में 97 रन की जोरदार पारी खेली और फिर यहां अपना जलवा दिखाया। इस खब्बू बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, 'यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण है और मुझे खुशी है कि जब मैं नहीं खेल रहा था तब भी सहयोगी स्टाफ और मेरे साथियों ने मेरा समर्थन किया।'

rishabh pant says biggest moment of my life after historic series victory against australia
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

पंत ने कहा, 'यह स्वप्निल श्रृंखला रही। टीम प्रबंधन ने हमेशा मेरा साथ दिया कि मैं मैच विजेता हूं और तुम्हें टीम के लिए मैच जीतने हैं। मैं हर दिन यही सोचता रहता हूं कि मैं भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं और आज मैंने ऐसा किया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant says biggest moment of my life after historic series victory against australia
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

पिच पर पड़ी दरारों के बारे में पंत ने कहा, 'यह पांचवें दिन की पिच थी और गेंद थोड़ा टर्न ले रही थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने शॉट खेलने में अनुशासन दिखाया।' मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत को अग्रवाल से पहले भेजने का मतलब साफ था कि भारत जीतने का प्रयास करेगा। तीसरे सत्र में कुछ समय तक संभलकर खेलने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed