{"_id":"5fd1ce1c8ebc3e3ba47b5266","slug":"aisvind-steve-smith-says-he-is-happy-to-take-any-responsibility-on-returning-to-captaincy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोबारा कप्तानी पर स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बॉल टेंपरिंग कांड के बाद छीनी गई थी कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोबारा कप्तानी पर स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बॉल टेंपरिंग कांड के बाद छीनी गई थी कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को कहा कि उनके दोबारा कप्तान बनने पर टीम में बात हो रही है और वह टीम के हित में कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर ने मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खानी मामले में भूमिका को लेकर पद छोड़ दिए थे। उसके बाद से टिम पेन टेस्ट टीम के और आरोन फिंच सीमित ओवरों में कप्तान हैं।
2 of 5
स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में दोबारा कप्तानी के सवाल पर कहा, 'इस तरह की बातचीत हो रही है। कोच जस्टिन लैंगर ने इस बारे में जवाब दिया है, इसके लिए एक प्रक्रिया होती है जिसे पूरा करना होता है।' 36 वर्षीय पेन अपने करियर के आखिरी दौर में हैं लिहाजा नए कप्तान को लेकर बात हो रही है।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने कहा कि वह टीम के हित में कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा, 'मैं वही करूंगा जो टीम के हित में हो और टीम को आगे ले जाए। मेरे वश में जो कुछ होगा, मैं करूंगा।' स्मिथ 2019 के बीच में प्रतिबंध की अवधि पूरी होने के बाद टीम में लौटे, लेकिन कप्तानी नहीं की। उन्होंने कहा, 'मैं अभी जहां हूं, उससे खुश हूं, लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, टीम के लिए जो सही होगा, वही करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैथ्यू वेड
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को उपकप्तान बनाया है जबकि मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। भारत ने टी-20 श्रृंखला अपने नाम कर ली है। चोटिल फिंच की जगह मैथ्यू वेड ने कप्तानी की थी। कोच लैंगर ने कहा, 'स्मिथ के दोबारा कप्तान बनने तक एक प्रक्रिया से गुजरना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
खिलाड़ियों की चोटों से परेशान ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकता है। स्मिथ तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं जबकि लाबुशेन पारी का आगाज कर सकते हैं। स्मिथ ने कहा, 'इससे मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। मैंने तीसरे नंबर पर काफी बल्लेबाजी की है। तीसरे या चौथे या उससे नीचे भी आने से दिक्कत नहीं है। तीसरे नंबर पर कई बार पारी का पहला ओवर भी खेलना पड़ जाता है तो तीसरे नंबर पर उतरने वाला पारी का आगाज भी कर सकता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।