भारत में फेस्टिव सीजन खत्म हो चुके हैं। वाहन कंपनियों को यह आशंका थी कि क्या कोरोना काल में पिछले सीजन की तुलना में इस साल लोग त्योहारों में वाहनों की खरीदारी करेंगे। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि वाहन कंपनियों की उम्मीद से भी ज्यादा उन्हें भारतीय ग्राहकों का साथ मिला। हम आपको दोपहिया वाहनों की नवंबर महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 575,957 वाहनों की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कुल 505,994 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। नवंबर 2019 की तुलना में इस नवंबर हीरो के 14 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। हीरो ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 541,437 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में 479,434 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान हीरो के 12.9 फीसदी ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। वहीं, हीरो ने 14.38 फीसदी की बढ़त से नवंबर 2020 में कुल 49,654 स्कूटरों की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में 37,341 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Bajaj Auto
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने नवंबर 2020 में कुल 3,43,446 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 3,84,993 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल नवंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी है।
Yamaha Motor India
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Yamaha Motor India
नवंबर 2020 में यामाहा मोटर इंडिया ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 53,208 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 39,406 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर भारतीय बाजार में यामाहा के दोपहिया वाहनों की मांग 35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। लॉकडाउन के बाद से यह लगातार पांचवी बार है, जब कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई।
TVS Motor Company
टीवीएस मोटर कंपनी ने नवंबर 2020 में अपने दोपहिया वाहनों के कुल 247,789 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 191,222 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर वाहनों की मांग 30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2020 में टीवीएस ने कुल 133,531 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 105,963 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान टीवीएस के मोटरसाइकिलों की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है। वहीं, स्कूटर सेगमेंट में इस नवंबर कंपनी की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है। नवंबर 2020 में टीवीएस के कुल 106,196 स्कूटरों की बिक्री हुई थी। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 84,169 स्कूटरों की बिक्री हुई थी।