टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह की कहानी क्रिकेट फैंस के लिए एक प्रेरणा हैं। 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का अहम किरदार रहे युवराज सिंह की कहानी किसी फाइटर से कम नहीं हैं। युवराज की कहानी काफी प्रेरणादायी है और इसे ध्यान में रखते हुए उन पर बायोपिक बनने की बातचीत चल रही है। बायोपिक में युवी का किरदार निभाने के लिए एक बॉलीवुड स्टार ने इच्छा जाहिर की है।
यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री का जाना मान नाम अभिषेक बच्चन हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने की इच्छा प्रकट की। अपनी आने वाली फिल्म मंमर्जियां के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने अभिषेक से पूछा की वह किस खिलाड़ी की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे।
इस पर अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह के बारे में कई बार कहा जा चुका है और वह इसमें काम करने के लिए काफी उत्साहित भी हैं। अभिषेक खुद भी युवी की कहानी से काफी प्रेरित हैं, जो युवा क्रिकेटर से वर्ल्ड कप के हीरो बने और फिर कैंसर से जूझे। फिर युवी ने कैंसर को मात दी और चैंपियन बनकर मैदान पर वापसी की। अभिषेक ने साथ ही कहा कि अगर मेरी जगह कोई और हीरो भी उनके रोल में जमे तो उसे काम मिलना चाहिए। वैसे, अभिषेक अपने आप को युवी की भूमिका अदा करते देखना चाहते हैं।
4 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
अभिषेक ने कहा, 'मैं कई वर्षों से कहता आ रहा हूं कि युवी की बायोपिक में काम करना चाहूंगा क्योंकि यह शानदार होगी। मेरे ख्याल से युवराज सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनना बहुत शानदार रहेगी। वह हीरो हैं। उनकी जिंदगी में सबकुछ हैं। एक क्रिकेटर के रूप में बढ़े और भारतीय क्रिकेट का सम्मान बढ़ाया। उनकी जिंदगी, उनकी स्टाइल, उनका खेलने का अंदाज, फिर कैंसर से लड़ाई, फिर मैदान पर वापसी। महान कहानी।'
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : sportskeed
युवराज सिंह जैसे दिखने के बारे में अभिषेक बच्चन ने कहा, 'मुझे लगता था कि कैमरा पर मैं उनके जैसा दिख सकता हूं, लेकिन मुझे एक और एक्टर मिले हैं, जो लगता है कि अच्छा काम करेंगे। शारीरिक तौर पर वह युवी से ज्यादा मेल खाते हैं। मगर मेरी कोशिश जारी रहेगी क्योंकि मैं उनकी बायोपिक में काम करना पसंद करूंगा। मेरे ख्याल से युवी की जिंदगी पर्दे पर आना शानदार रहेगी।