पाकिस्तान क्रिकेट की हाल में खूब किरकिरी हुई है। पहले पीएसएल में 2 खिलाड़ियों इस स्पॉट फिक्सिंग और मैच फिक्सिंग में दोषी पाए गए और फिर मोहम्मद इमरान भी इसके काले साए में आ गए। क्रिकेट जगत में इसके चलते पाकिस्तान की बड़ी बदनामी हुई।
पाक दिग्गज ने फिक्सिंग के लिए अकरम-इंजमाम को इस तरह बताया जिम्मेदार
2 of 8
इंजमाम उल हक
- फोटो : ESPN
इन मामलों में पाक के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने 1990 का जिक्र करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पनप रहे इस पाप का कारण पाकिस्तानी बोर्ड ही है, जिसने कुछ पूर्व खिलाड़ियों को यह काम करने के बाद भी छोड़ दिया था।
पाक दिग्गज ने फिक्सिंग के लिए अकरम-इंजमाम को इस तरह बताया जिम्मेदार
3 of 8
अब्दुल कादिर
- फोटो : ESPN
61 वर्षीय कादिर ने कहा कि उस समय वकार यूनिस, मुश्ताक अहमद, वसीम अकरम और इंजमाम-उल-हक़ को बिना सजा दिए छोड़ देने का नतीजा यह है कि आज कई खिलाड़ी फिक्सिंग में लिप्त हो गए हैं। यह मामला कितना संगीन है, इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं।
पाक दिग्गज ने फिक्सिंग के लिए अकरम-इंजमाम को इस तरह बताया जिम्मेदार
पाकिस्तान के एक टीवी शॉ में कादिर ने कहा "क्या आपने वसीम अकरम, इंजमाम और मुश्ताक अहमद को सजा दी? यह एक लंबी सूची है। उन पर कार्रवाई होती, तो आज जो हो रहा है वो कभी नहीं होता। अता-उर-रहमान और सलीम मलिक को बलि का बकरा बनाया गया था।"
पाक दिग्गज ने फिक्सिंग के लिए अकरम-इंजमाम को इस तरह बताया जिम्मेदार
कादिर ने कहा, "हमारे देश में जिस तरह हमारे देश में छोटे अपराधियों को पकड़कर बड़े लोगों को छोड़ा जा रहा है। वसीम, वकार, इंजमाम और मुश्ताक या अन्य लोग जो अभी या पहले पीसीबी में काम कर रहे हैं, जज कय्याम की सिफारिशें क्यों नहीं लागू की गई?"