टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद आईपीएल की तस्वीर अब साफ होने लगी है। बीसीसीआई ने इस लीग का आयोजन इस बार यूएई में कराने का मन बना लिया है और उसने भारत सरकार से आयोजन की अनुमति मांगी है। किसी औपचारिक एलान से पहले ही फ्रैंचाइजियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में एक नजर इस लीग में खेलने वाले विदेशी क्रिकेटर्स पर भी डालते हैं, उनकी प्रतिक्रियाएं जानते हैं। यह भी पढ़ें: क्रांतिकारी बदलाव के साथ होगा IPL 2020, घर में बैठकर ही हो सकती है कमेंट्री
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद की भी अगुवाई करते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग खेलने को लेकर वह उत्साहित हैं, लेकिन वह साथ ही सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी काफी चीजें जानना चाहते हैं।
3 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
उन्होंने कहा, 'लेकिन कोई भी अंतिम फैसला करने से पहले काफी जानकारी हासिल करने की जरूरत है। विश्व कप को स्थगित होते हुए देखना शर्मनाक है, लेकिन मेरा मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह लाजमी ही है।
4 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल तो आईपीएल को छोटे स्तर का वर्ल्ड कप मानते हैं जिसमें विदेशी खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए काफी चुनौती मिलती है। 31 वर्षीय मैक्सवेल ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से कहा, 'विदेशी खिलाड़ियों को इसमें खेलकर काफी रोमांच मिलता है, लेकिन अन्य लोगों के फैसले का इंतजार करना होगा कि यात्रा और आइसोलेशन समय और अन्य चीजों के बारे में आप क्या कर सकते हो और क्या नहीं। अगर सब कुछ सही रहता है तो मुझे इसके लिए नहीं जाने का कोई कारण नहीं दिखता है।'
दूसरी ओर इस सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जा रहे न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के हित को ध्यान में रखकर ही फैसला लैंगे। पिछले सीजन तक यह लेफ्टआर्म बॉलर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।