{"_id":"5cfa3a1ebdec22076402a320","slug":"ab-de-villiers-spoke-on-selection-says-we-should-all-focus-on-supporting-the-team-in-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार डीविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास विवाद के बाद दिया टीम के लिए यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरकार डीविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास विवाद के बाद दिया टीम के लिए यह बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 07 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2019 में खेलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने इसे ठुकरा दिया था। वहीं, ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मुख्य कोच ओटिस गिब्सन और चयनकर्ताओं के संयोजक लिंडा जोंडी से संपर्क किया था। उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए अपनी बात की थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा था कि यह संभव नहीं हो सकता। अब इस पर डीविलियर्स ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 6
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स ने लिखा कि मेरा विश्व कप में खेलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा अहम यह है कि सभी विवादों को नजरअंदाज कर हम सभी को विश्व कप में टीम का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। टीम को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है और मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के लड़के विश्व कप में अभी बेहतर कर सकते हैं।
3 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती 3 मैच में हार चुकी है। उसे पहले मैच में इंग्लैंड, दूसरे में बांग्लादेश और तीसरे में भारत ने हराया। बता दें कि डीविलियर्स ने अफ्रीकी टीम के लिए 2004 से 2018 तक 288 वनडे में 9577 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 53.50 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
डीविलियर्स ने मई 2018 में संन्यास लिया था। इसके ठीक एक साल बाद विश्व कप 2019 के लिए टीम का एलान हुआ। इसके ठीक 24 घंटे पहले उन्होंने क्रिकेट में वापसी और विश्व कप 2019 में खेलने की इच्छा जताई, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter
याद हो कि डीविलियर्स ने पिछले साल ट्विटर पर वीडियो शेयर करके संन्यास का एलान किया था। उन्होंने कहा था, ‘114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेलने के बाद यह समय दूसरों को मौका देने का है। मैं खुद को अलग कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं थक चुका हूं। यह कड़ा फैसला है। मैंने इसके लिए बहुत सोचा और तब इतना कठिन फैसला लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।