Isuzu का D-Max V-Cross लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक इन दिनों पर सड़कों पर काफी दिखाई देने लगा है। ऑफरोड व्हीकल्स पसंद करने वाले ज्यादातर लोग इसे बंहद पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से ऑटो सेक्टर में लगातार आ रही गिरावट से Isuzu कंपनी भी चिंतित है। पिछले कुछ महीने से देश के पहले नॉन-कॉर्मशियल पिकअप ट्रक की बिक्री में गिरावट आई है।
3 से 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
2 of 5
Isuzu MU-X SUV
- फोटो : Twitter
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार गिर रही बिक्री को रोकने और पुरानी इनवेंट्री को खत्म करने के लिए Isuzu कंपनी अपनी पिकअप ट्रक्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट कंपनी के अधिकृत डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है। डीलर्स D-Max V-Cross पर 3 से 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। वहीं MU-X SUV पर डीलर्स 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
कीमत 15.32 लाख रुपये से शुरू
3 of 5
Isuzu D-Max V-Cross
- फोटो : Twitter
माना जा रहा है कि Isuzu इन दोनों ही गाड़ियों का फेसलिफ्ट वर्जन लांच करने वाली है, जिसके चलते इन गाड़ियों पर इतना जबरदस्त 5 लाख तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट कोई कम रकम नहीं है, क्योंकि इतने पैसे में मारुति स्विफ्ट हैचबैक का बेस LXi वेरियंट आ जाता है। स्विफ्ट के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। वहीं बिना डिस्काउंट के Isuzu D-Max V-Cross एक्स-शोरूम कीमत 15.32 लाख रुपये और Isuzu MU-X SUV की कीमत 27.35 लाख से शुरू है।
ब्लैक रंग काफी पापुलर
खबरों के मुताबिक D-Max V-Cross का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला वर्जन आने वाला है, साथ ही नई D-Max V-Cross में बीएस-6 इंजन लगा होगा, जो मौजूदा मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगा। हालांकि D-Max V-Cross कुछ ही रंगों में मिलता है, लेकिन इसका ब्लैक रंग काफी पापुलर है और जल्दी सोलड आउट हो जाता है। जबकि व्हाइट, सिल्वर, ब्राउन और डार्क रेड आसानी से मिल जाते हैं।
D-Max V-Cross में 2.5 लीटर का इंजन
मौजूदा D-Max V-Cross में 2.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 134 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं अपकमिंग मॉडल में नए व्हील्स और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक D-Max V-Cross में 1.9 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड यूनिट मिलेगी, जो 160 एचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।