फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने 200वें मैच में कोहली ने बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 18 May 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
a new record for virat kohli in IPL-9
- फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का यह संस्करण स्वप्निल सरीखा है। उनके बल्ले से रन लगातार निकल रहे हैं तो किसी भी टीम के गेंदबाज उनके बल्ले पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हुए हैं। अब कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच को ही लीजिए, इस मुकाबले में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बना लिए। 
a new record for virat kohli in IPL-9
- फोटो : PTI
बेहद गजब के फॉर्म में चल रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के ओवरऑल टी-20 करियर का यह 200वां मैच रहा और इस यादगार मैच का जश्न भी उन्होंने शानदार फिफ्टी के साथ मनाया। फिर टीम ने जीत के साथ इस उपलब्धि का तोहफा दिया। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने शेष सभी मैच जीतने होंगे। आरसीबी ने 12 मैच में से 6 में जीत हासिल की है और अंतिम दो मैच भी जीतने ही होगा।
a new record for virat kohli in IPL-9
- फोटो : PTI
कोहली के लिए यह साल हमेशा के लिए यादगार रहेगा क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर खूब जलवे दिखाए हैं। आईपीएल के 12 मैचों में उन्होंने 8 बार 50 से ज्यादा की पारियां खेली है जिसमें 5 फिफ्टी और 3 सेंचुरी शामिल है। वह एक सत्र में 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज तो बन ही गए पिछले मैच से। और अब उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। कोहली अब तक 752 रन बना चुके हैं और उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल (2012) और माइक हसी (2013) का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने एक सत्र में सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से 733 रन बनाए थे। किसी बल्लेबाज के लिए किसी टूर्नामेंट का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
a new record for virat kohli in IPL-9
- फोटो : PTI
कप्तान विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में 75 रनों की पारी खेली। इस साल के शुरुआती 5 महीने में ही उन्होंने ओवरऑल टी-20 मैचों में 10 बार 75 या उससे ज्यादा का स्कोर कर दिया है। कोहली ने अपनी ही टीम के क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड की बराबरी की जिसमें उन्होंने एक साल में 10 बार 75 से ज्यादा का स्कोर किया था। गेल ने 2011 और 2015 में दो बार यह कारनामा किया था। कोहली के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का समय है क्योंकि अभी इसमें साढ़े 7 महीने का समय शेष है।
विज्ञापन
a new record for virat kohli in IPL-9
- फोटो : PTI
कोहली ने बल्ले से संघर्ष कर रहे अपनी ही टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के एक और यानी की तीसरे रिकॉर्ड को ध्वस्त या उसके लिए कदम बढ़ा दिए हैं। गेल ने 2012 में आईपीएल के एक सत्र में 8 बार फिफ्टी से ज्यादा की पारी खेली थी। वहीं कोहली अब तक 8 फिफ्टी ठोंक चुके हैं, ऐसे में उनकी एक और फिफ्टी गेल से यह रिकॉर्ड छीन लेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed