फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम इंडिया के खिलाफ खेलना पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने छोड़ा साथ

Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
England fast bpwler Stuart Broad Breaks Up With Singer Girlfriend Mollie King
ब्रॉड,मॉली किंग

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में तो कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ दो ही विकेट झटके, जबकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले के दोनों पारियों में ब्रॉड ने कुल मिलाकर 5 विकेट हासिल किए। मगर टीम इंडिया के खिलाफ उनका खेलना काफी महंगा पड़ गया। आइए जानते हैं ऐसा क्यों?

England fast bpwler Stuart Broad Breaks Up With Singer Girlfriend Mollie King
सिंगर मॉली किंग - फोटो : mid-day

दरअसल, ब्रॉड की गर्लफ्रेंड और मशहूर सिंगर मॉली किंग ने उनके साथ अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की मॉली ने अपने और ब्रॉड के पांच महीने पुराने रिश्ते को खत्म करने की पीछे की वजह उनके व्यस्त शेड्यूल को बताया है।

England fast bpwler Stuart Broad Breaks Up With Singer Girlfriend Mollie King
ब्रॉड,मॉली किंग

खबरों की माने तो इस जोड़ी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। एक सूत्र ने ब्रिटिश टेबलोएड को जानकारी साझा करते हुए कहा कि 'मॉली और स्टुअर्ट के बीच का रोमांस अब खत्म हो गया है। इन दिनों दोनों के शेड्यूल काफी व्यस्त चल रहे हैं, जिसके कारण वे लोग आपस में एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
England fast bpwler Stuart Broad Breaks Up With Singer Girlfriend Mollie King
ब्रॉड,मॉली किंग

गौरतलब है कि हाल ही में मॉली ने खुलासा किया था कि इस रिश्ते में आने से पहले वो स्टुअर्ट ब्रॉड की दोस्त थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'हम लोग शुरुआती दिनों में कुछ डेट्स पर भी गए और वो दिन बहुत ही शानदार थे। वो बहुत प्यारे इंसान हैं। हम दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं, हालांकि मुझे ये याद नहीं है कि हम किस तरह से एक-दूसरे से मिले। मैं बहुत आसानी से उनके प्यार में आ गई।' 

विज्ञापन
England fast bpwler Stuart Broad Breaks Up With Singer Girlfriend Mollie King
मॉली किंग

इसके अलावा मॉली ने अपने बारे में ये भी बताया था कि 'अकसर मैंने अपने करिअर और प्यार को लेकर किए फैसले अपने दिमाग से ज्यादा दिल का सहारा लेते हुए किए। जो कि कभी-कभी बहुत अच्छी चीज़ नहीं होती।' बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ रिश्ते से पहले किंग मॉडल डेविड गैंडी के साथ रिश्ते में थी। जबकि किंग से मिलने से पहले ब्रॉड मॉडल बीली मिचेल के साथ रिलेशनशिप में मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed