फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया

Sun, 15 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
5 Questions India Need To Find Answers Before Champions Trophy 2017
टीम इंडिया - फोटो : getty
टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरो की सीरीज का आगाज किया है। इंडिया ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 4-0 से धूल चटाई थी और वो वनडे और टी-20 सीरीज में इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। नए कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम के लिए यह राह इतनी भी आसान नही हैं, क्योंकि इसी सीरीज से चैंपियंस ट्रॉफी की दशा और दिशा निर्धारित होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया

5 Questions India Need To Find Answers Before Champions Trophy 2017
टीम इंडिया - फोटो : twitter
जून 2017 में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेलेगी। टीम इंडिया इकलौती टीम है जो इस बड़ी सीरीज से पहले इतने कम मैच खेलने हैं। इस लिहाज से टीम को अभी ही कई बड़े सवालों के जवाब ढूंढने हैं, जिससे वो चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके। जानिए किन बड़े सवालों के जवाब ढूंढने हैं टीम इंडिया को:

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया

5 Questions India Need To Find Answers Before Champions Trophy 2017
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : Getty
कौन करेगा ओपनिंग
टीम इंडिया के पास सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि उसके लिए सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा। इसकी वजह यह है कि टीम के पास काफी विकल्प हैं। चोट की वजह से बाहर चल रहे रोहित शर्मा जल्द ही फिट हो जाएंगे और फिर सवाल उनके जोड़ीदार के ईर्द-गिर्द घूमेगा। रोहित के साथ लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन में एक चुनना होगा। राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, तो वहीं रहाणे की तकनीक सशकत् हैं। इसके अलावा धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसके चलते उन्हें भी चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया

5 Questions India Need To Find Answers Before Champions Trophy 2017
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
धोनी का बल्लेबाजी क्रम
टीम इंडिया के पास एक बड़ी चुनौती है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। धोनी यदि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो फिनिशर की भूमिका के लिए दिक्कत खड़ी हो जाती। साथ ही, यदि धोनी बतौर फिनिशर खेलते हैं तो मध्यक्रम में नंबर 4 पर खेलने के लिए टीम को बड़ा प्लेयर ढूंढना होगा। दोनों ही हालातों में धोनी पर जिम्मेदारी और दबाव दोनों ही बढ़ जाता है। ऐसे में मध्यक्रम में युवराज और रहाणे पर टीम को भरोसा जताना होगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया

5 Questions India Need To Find Answers Before Champions Trophy 2017
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
कौन होगा टीम इंडिया का फिनिशर
टीम इंडिया यदि धोनी को नंबर 5 पर रखती है, तो भी टीम को धोनी का साथ निभाने के लिए एक अतिरिक्त फिनिशर की जरूरत पड़ेगी। स्वभाविक रूप से इस नाम के लिए धोनी के साथ युवराज का नाम आता है। इसके अलावा मनीष पांडे और केदार जाधव को भी इस रोल के लिए खुद को जल्द ही तैयार करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में अंतिम ओवरों में टीम एक पिंच हिटर की जरूरत होगी। इसके अलावा पांड्या को भी बड़े विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed