{"_id":"587b39fc4f1c1b3603efe032","slug":"in-ranji-trophy-final-gujarat-s-rp-singh-loses-cool-with-fan-on-boundary-line","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका
Sun, 15 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया है, जिससे फैंस काफी नाखुश से नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ टीम इंडिया नए कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ टीम के कुछ खिलाड़ियों का व्यवहार अच्छा नहीं रहा।
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका
2 of 6
आरपी सिंह
- फोटो : ESPN
रणजी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान गुजरात के खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया, जिसने फैंस को काफी हद तक खफा कर दिया। गुजरात मैच के साथ रणजी का खिताब तो भले ही जीत गई, मगर उसके स्टार बॉलर आरपी सिंह ने टीम की छवि पर बट्टा लगाया है।
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका
3 of 6
आरपी सिंह
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुद्र प्रताप सिंह ने मैदान में फील्डिंग करते हुए फैन का मोबाइल छीन लिया और ग्राउंड पर फेंक दिया। फैन दरअसल बार-बार सेल्फी खिंचवाने की मांग कर रहे थे। बार-बार फैंस की जिद से आरपी तिलमिला गए और फैन को मोबाइल फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका
4 of 6
आरपी सिंह
- फोटो : ESPN
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में गुजरात ने 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली गुजरात के लिए आरपी ने इस सीजन में 25.44 की औसत से 18 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी ने फैन का मोबाइल फेंका
5 of 6
आरपी सिंह
- फोटो : ESPN
31 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह ने 2011 से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। आरपी ने भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 खेले और इनमें क्रमश: 40, 69 और 15 विकेट अपने खाते में डाले। 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में आरपी ने सर्वाधिक 12 विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।