फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
183/2 (25.4 ov)
Target: 352
Shai Hope 87(82)*
Sherfane Rutherford 8 (10)
WI need 169 runs in 24.2 remaining overs

Nidahas trophy के ये 5 यादगार पल, जो जहन से कभी नहीं उतरेंगे

Mon, 19 Mar 2018 08:37 AM IST
Nidahas trophy के ये 5 यादगार पल, जो जेहन से कभी नहीं उतरेंगे
Nidahas trophy के ये 5 यादगार पल, जो जेहन से कभी नहीं उतरेंगे Updated Mon, 19 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
5 moments of Nidahas trophy which will be memorable
टीम इंडिया

टीम इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज के कुछ ऐसे खास पल हैं, जो दर्शकों के जेहन से कभी नहीं निकलेंगे। आइये जानते हैं इस ट्राफी के वो कौन से ऐसे खास पल हैं:

मुशफिकुर का नागिन डांस

5 moments of Nidahas trophy which will be memorable
bangladesh cricket team

निदाहास ट्रॉफी के तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। इस मैच के जीत के रहे हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 35 गेंद में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस धमाकेदार पारी  और जीत के बाद वह नागिन डांस कर जश्न मनाने लगे। इस दौरान वह जोश से लबरेज होकर चिल्लाने भी लगे और जमकर डांस करने लगे, जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इस मुकाबले में श्रीलंका ने 215 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश ने 2 बॉल रहते ही हासिल कर लिया था।

सुरेश रैना का फ्लाइंग कैच

5 moments of Nidahas trophy which will be memorable
सुरेश रैना

निदाहास ट्रॉफी के चौथे मैच में रैना ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज गुनाथिलाका का कमाल कैच लपका। उस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। कैच के बाद रैना ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस कैच के साथ ही रैना टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में उमर अकमल का बराबरी पर पहुंचे। रैना के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 38 कैच हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद विवाद और तोड़फोड़

5 moments of Nidahas trophy which will be memorable
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया निदाहास टी-20 ट्रॉफी के छठे मैच में जो हुआ, उससे क्रिकेट शर्मसार हो गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अचानक अपने खिलाड़ियों को वापस पवेलियन बुला लिया। इससे सब हैरान हो गए। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में कई बार टकराव हुआ और मामला मारपीट तक भी पहुंच गया। वहीं तोड़फोड़ भी की गई और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का शीशा टूटा हुआ मिला। 

विज्ञापन

वॉशिंगटन का सुंदर कमाल

5 moments of Nidahas trophy which will be memorable
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : Cricbuzz

टीम इंडिया के युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने निदाहास ट्रॉफी में कमाल किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में शानदार स्पेल करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर सबसे कम उम्र में टी-20 इंटनेशनल क्रिकेट में 3 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम था। अक्षर पटेल ने 2015 में जिंबाब्वे के हरारे में 21 साल की उम्र में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वहीं, इस पूरे ट्राई सीरीज में वह कुल मिलाकर 8 विकेट अपने नाम दर्ज किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed