टीम इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज के कुछ ऐसे खास पल हैं, जो दर्शकों के जेहन से कभी नहीं निकलेंगे। आइये जानते हैं इस ट्राफी के वो कौन से ऐसे खास पल हैं:
मुशफिकुर का नागिन डांस
निदाहास ट्रॉफी के तीसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। इस मैच के जीत के रहे हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 35 गेंद में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस धमाकेदार पारी और जीत के बाद वह नागिन डांस कर जश्न मनाने लगे। इस दौरान वह जोश से लबरेज होकर चिल्लाने भी लगे और जमकर डांस करने लगे, जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इस मुकाबले में श्रीलंका ने 215 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश ने 2 बॉल रहते ही हासिल कर लिया था।
सुरेश रैना का फ्लाइंग कैच
निदाहास ट्रॉफी के चौथे मैच में रैना ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज गुनाथिलाका का कमाल कैच लपका। उस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। कैच के बाद रैना ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस कैच के साथ ही रैना टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में उमर अकमल का बराबरी पर पहुंचे। रैना के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 38 कैच हो गए हैं।
जीत के बाद विवाद और तोड़फोड़
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया निदाहास टी-20 ट्रॉफी के छठे मैच में जो हुआ, उससे क्रिकेट शर्मसार हो गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अचानक अपने खिलाड़ियों को वापस पवेलियन बुला लिया। इससे सब हैरान हो गए। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में कई बार टकराव हुआ और मामला मारपीट तक भी पहुंच गया। वहीं तोड़फोड़ भी की गई और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का शीशा टूटा हुआ मिला।
वॉशिंगटन का सुंदर कमाल
5 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : Cricbuzz
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने निदाहास ट्रॉफी में कमाल किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में शानदार स्पेल करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर सबसे कम उम्र में टी-20 इंटनेशनल क्रिकेट में 3 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम था। अक्षर पटेल ने 2015 में जिंबाब्वे के हरारे में 21 साल की उम्र में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे। वहीं, इस पूरे ट्राई सीरीज में वह कुल मिलाकर 8 विकेट अपने नाम दर्ज किए।