फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच किस्से जब कमेंटेटरों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

Tue, 12 Apr 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
5 instance when commentator out from commentary
- फोटो : getty

निकाले जाने के कारण को छोड़ दें तो हर्षा भोगले अकेले कमेंटेटर नहीं है,  5 ऐसे किस्से जब कमेंटेटरों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।

पांच किस्से जब कमेंटेटरों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

5 instance when commentator out from commentary
- फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट जगत की ताजा खबर यह है कि अंतरराष्ट्रीय कमेंटरी का चर्चित चेहरा हर्षा भोगले को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखा गया है, लेकिन अगर सिर्फ उनको हटाए जाने के पीछे के कारण को छोड़ दें तो वह नए नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ हो। आइए, जानते हैं, ऐसे पांच किस्से जब कमेंटेटरों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। (हर्षा भोगले को लेकर अमर उजाला की एग्सक्लूसिव स्टोरी पढ़नें के लिए क्लिक करें)

डीन जोन्स का हाशिम अमला को आतंकवादी कहना

5 instance when commentator out from commentary
ipl - फोटो : getty

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और फिर कमेंटरी के जरिए क्रिकेट जगह से ताल्लुक रखने वाले डीन जोन्स को टेन स्पोटर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरसअल, उन पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को आतंकवादी कहने का आरोप लगा था। श्रीलंका और अफ्रीकी टीम के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान जब अमला ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा का कैच लपका तो, जोन्स ने कमेंटरी के दौरान टिप्पणी की थी, "आतंकवादी ने एक और विकेट झटका"। वह बयान उस वक्त काफी विवादों में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंडीज क्रिकेटरों की बुराई में नपें

5 instance when commentator out from commentary
- फोटो : getty

अगला नाम आता है वेस्टइंडीज के कमेंटेटर फजीर मोहम्मद का। उन पर विंडीज क्रिकेटरों के बारे में मीडिया में गलत बयानबाजी का आरोप लगा था। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान मोहम्मद ने कहा था कि विंडीज क्रिकेटरों की ट्रेनिंग में काफी कमी है। यह बयान सु‌र्खियों में आया और विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन लगा दिया। ऐसी संभावना जताई गई थी कि विंडीज के तत्कालीन कोच फिल सिमंस ने बोर्ड को फोन कर मामले की जानकारी दी और उन पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटरों पर निकाली थी भड़ास

5 instance when commentator out from commentary
- फोटो : getty

अगला नाम है पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का। संजय को कमेंटरी से हटाया गया था जब 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बिलेटरल सीरीज के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया में भड़ास निकाली। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद उनकी बहाली भी कर दी गई लेकिन उस सीरीज में उन्हें बीच में ही कमेंटरी से हाथ धोना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed