फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इन '5 सूरमाओं' ने दिखाया कमाल, पाक का हाल हुआ बेहाल

Mon, 24 Sep 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
5 heroes of team india to win 9-wickets over pakistan 3rd match super four in asia cup 2018
indvpak

टीम इंडिया ने रविवार को एशिया कप सपर-4 के तीसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 39.3 ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते है कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत वो '5 हीरो' कौन थे?



 

रोहित शर्मा

5 heroes of team india to win 9-wickets over pakistan 3rd match super four in asia cup 2018
rohit sharma

पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। एक समया ऐसा लग रहा था कि यही दोनों बल्लेबाज मैच को जीता देंगे। मगर ऐसा हो न सका और टीम इंडिया को 34वें ओवर में एक झटका लगा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 119 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 111 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई।

 

शिखर धवन

5 heroes of team india to win 9-wickets over pakistan 3rd match super four in asia cup 2018
shikhar dhawan

एशिया कप में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बाए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मुकाबले में 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी जड़े। शतक जड़ने के बाद वो और ज्यादा फॉर्म में नजर आ रहे थे कि 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर वो रन आउट हो गए। पहले विकेट के लिए धवन ने रोहित के साथ 210 रन की विशाल साझेदारी की। शानदार प्रदर्शन के उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

5 heroes of team india to win 9-wickets over pakistan 3rd match super four in asia cup 2018
bumrah

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में बेजोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 29 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने शोएब मलिक (78) और  शादाब खान (10) को चलता किया। बुमराह का एशिया कप में अभी तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है।




 

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

5 heroes of team india to win 9-wickets over pakistan 3rd match super four in asia cup 2018
Yuzvendra Chahal

टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पाक के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (10) के रूप में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने इमाम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद उन्होंने आसिफ अली (30) को अपना शिकार बनाया। इस तरह चहल ने 9 ओवर में  46 रन देकर 2 विकेट झटके।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed