फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की पाक पर विशाल जीत, मैच में बने 11 खास कीर्तिमान, धवन का नाम वर्ल्ड रिकॉर्डबुक में दर्ज

Mon, 24 Sep 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
11 important record made in india vs pakistan match and shikhar dhawan named world record
india vs pakistan

टीम इंडिया ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की।  दोनों देशों के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई कीर्तिमान स्थापित हुएः



 

11 important record made in india vs pakistan match and shikhar dhawan named world record
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : file pic

ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वन-डे मैच में 9 विकेट से करारी मात दी हो।

 

11 important record made in india vs pakistan match and shikhar dhawan named world record
rohit sharma

नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में एशिया कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने वन-डे इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो लगातार मैच जीता हो। इसके अलावा 9 ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो में से एक मैच जीते, जबकि एक हारे हैं। बता दें कि रोहित की अगुवाई में पहला मैच टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था, जिसमें हिटमैन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
11 important record made in india vs pakistan match and shikhar dhawan named world record
rohit sharma

ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच हुई 210 रन की साझेदारी एशिया कप की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच पहले विकेट के लिए 213 रन की साझेदारी हुई थी।

 

विज्ञापन
11 important record made in india vs pakistan match and shikhar dhawan named world record
rohit sharma

रोहित शर्मा सीमित ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। दोनों 22 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। पहले नंबर पर 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर 35 शतकों के साथ विराट कोहली काबिज हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed