{"_id":"5bf4d8e8bdec22698b7fe208","slug":"ind-vs-australia-1st-t20i-ms-dhoni-not-part-of-team-india-in-australia-for-the-1st-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज बदलेगा टी-20 क्रिकेट का इतिहास, बिना धोनी पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज बदलेगा टी-20 क्रिकेट का इतिहास, बिना धोनी पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया
Wed, 21 Nov 2018 09:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से लय में नजर नहीं आ रहे थे। नतीजतन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया।
2 of 5
- फोटो : self
अब 21 नवंबर यानी आज से शुरू होने जा रही तीन टी-20 मुकाबलों के पहले मैच में धोनी नजर नहीं आएंगे। यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम धोनी के बिना किसी टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
3 of 5
रोहित और धोनी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक टी-20 के कुल 15 मुकाबले खेले गए। जहां भारतीय टीम का ही दबदबा रहा है। इन सभी मुकाबलों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा की भी मैदान में मौजूदगी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माही ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद न तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में जगह मिली और न अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया जैसे अहम टूम में टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में धोनी ने 32 रन बनाए थे। अब धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग एक बड़ा सवाल बना हुआ है। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों टी-20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी। मगर अब आश्चर्यजनक रूप से युवा ऋषभ पंत को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। कार्तिक बतौर बल्लेबाज ब्रिसबेन में खेले जाने वाले पहले टी-20 में टीम में शामिल होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।