फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी शक्ति से हारने पर रावण ने बसाया था यहां रावण उर्फ बड़ा गांव

Tue, 11 Oct 2016 12:11 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 11 Oct 2016 12:11 AM IST
सार

- देवी शक्ति से हारने पर रावण ने बसाया था रावण गांव
- बागपत जिले में है रावण उर्फ बड़ा गांव
- हिमालय पर्वत से लौटते वक्त शक्ति देवी को लंका ले जा रहा था रावण
- देवी ने रखी थी शर्त बीच में जहां रखोगे तो वहीं हो जाऊंगी स्थापित

विज्ञापन
Ravana village settled
मनसा देवी मंदिर
बागपत जिले में ऐसा गांव भी है जिसे रावण ने अपने नाम से बसाया था। रावण उर्फ बड़ा गांव में आज भी दशहरे पर रावण को जलाया नहीं जाता बल्कि पूजा की जाती है। इस गांव में प्राचीन मंशा देवी का मंदिर भी है।

 
Ravana village settled
मनसा देवी मंदिर
वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके शर्मा बताते हैं कि इस मंदिर में नवरात्र और दशहरे पर पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। प्राचीन काल में रावण पूजा करने के लिए हिमालय पर्वत पर गया था। मान्यता है कि रावण की तपस्या से देवी शक्ति प्रसन्न हो गई थी।
 
Ravana village settled
मनसा देवी मंदिर
शक्ति देवी ने रावण से वर मांगने को कहा था। जिस पर रावण ने कहा कि शक्ति देवी मैं तुम्हें लंका में ले जाना जाता हूं। लेकिन शक्ति देवी ने रावण से शर्त रखी कि मुझे कहीं बीच में रखोगे नहीं, नहीं तो मैं वहीं स्थापित हो जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravana village settled
मनसा देवी मंदिर
रावण शक्ति को लेकर लंका के लिए चल पड़ा। यूपी के बागपत जिले में रावण हिमालय पर्वत से शक्ति देवी को लेकर लौट रहा था तो रास्ते में रावण को लघुशंका लग गई। रावण एक गांव वाले को शक्ति देवी को सौंपकर लघुशंका के लिए चल पड़ा। लेकिन कुछ ही देर में देवी शक्ति व्यक्ति से छूट गई। जिसके बाद शक्ति देवी वहीं पर स्थापित हो गई।
विज्ञापन
Ravana village settled
मनसा देवी मंदिर
जिस स्थान पर देवी शक्ति स्थापित हुईं वहीं पर रावण ने उनका मठ बनवाते हुए गांव बसा दिया। जिस गांव का नाम रावण ने अपने नाम पर रावण गांव रखा। आज भी यह गांव रावण उर्फ बड़ा गांव के नाम से जाना जाता है। यहां पुरानी विष्णू भगवान की मूर्ति है। प्रवेश द्वार पर लाल पत्थर लगे हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
- देवी शक्ति से हारने पर रावण ने बसाया था रावण गांव - बागपत जिले में है रावण उर्फ बड़ा गांव - हिमालय पर्वत से लौटते वक्त शक्ति देवी को लंका ले जा रहा था रावण - देवी ने रखी थी शर्त बीच में जहां रखोगे तो वहीं हो जाऊंगी स्थापित

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed