फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Friend gives unique gift to newlywed couple at wedding gets tattoos of them on his chest viral video

वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Thu, 27 Aug 2026 04:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 27 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी का छाती पर टैटू बनवाकर दोनों को सरप्राइज कर दिया है। 

 

विज्ञापन
Friend gives unique gift to newlywed couple at wedding gets tattoos of them on his chest viral video
शादी में दोस्त ने नवविवाहित कपल को दिया अनोखा तोहफा - फोटो : @ThenNowForeve

विस्तार

विज्ञापन

शादी का अनोखा तोहफा बना कपल का टैटू: शादी का तोहफा नवविवाहित जोड़े के प्रति प्यार, शुभकामना और अपनापन जताने का एक तरीका होता है। जरुरी नहीं कि वो मंहगा हो, बस ऐसा हो जो उनके दिल को छू जाए। लेकिन कभी-कभी शादी का तोहफा इतना अनोखा हो जाता है कि लोग भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में शादी के अनोखे तोहफे से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को उसकी शादी के मौके पर छाती में उसका और उसकी पत्नी का टैटू बनवाकर दोनों को सरप्राइज कर दिया है। 


बिना हाथों की दिव्यांग बच्ची ने पैरों से बांधी राखी, भाई के लिए बहन का प्यार देख नम हो जाएंगी आंखें
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि, वीडियो शादी के जश्न के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। इसमें एक शख्स सबसे पहले नवविवाहित कपल को उनके चेहरे का स्केच गिफ्ट करता है। स्केच में दूल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे बने हुए हैं। कपल खुशी से स्केच देखता है, लेकिन इसके बाद शख्स ऐसा सरप्राइज देता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वह अपनी शर्ट उतारकर अपनी छाती पर बना स्थायी टैटू दिखाता है। टैटू में नवविवाहित कपल के चेहरे साफ नजर आते हैं। दोस्त की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। दोस्त ने यह टैटू अपने प्यार और दोस्ती की भावनाओं को जाहिर करने के लिए बनवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनोखे सरप्राइज के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- एक दोस्त ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी का टैटू अपनी छाती पर बनवा लिया। दोस्त की भावनाएं शायद सचमुच शुद्ध और दिल से निकली हुई हों, लेकिन उस पल पति के चेहरे को देखिए जब उसने अपने दोस्त की छाती पर अपनी पत्नी का स्थायी टैटू देखा। 



पेट्रोल पंप पर बिना बोले-सुने शख्स ऐसे समझता है ग्राहकों की बात, मालिक के इंतजाम की हो रही तारीफ

 

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। खास तौर पर पत्नी के चेहरे का टैटू देखकर पति के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अपने दोस्त का टैटू अपनी छाती पर बनवाना? फिर भी कुछ हद तक समझ में आता है, लेकिन अपने दोस्त की पत्नी का टैटू अपनी छाती पर बनवाना? यह सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे बस उम्मीद है कि जल्द ही हमें कोई और बुरी खबर सुनने को न मिले। दूसरे शख्स ने लिखा-  ऐसा कभी मत करो, अगर रिश्ता बिगड़ जाए और वे अलग हो जाएं तो क्या होगा? इस बेवकूफ दोस्त को भुगतना पड़ेगा।


इंदौर में गोरिल्ला ने संभाली ट्रैफिक की कमान, लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed