फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाला चोर! खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना का गवाह बना CCTV, तो...

Sun, 06 May 2018 09:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 06 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Policeman Stole Mobile
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर देहात में खाकी को शर्मसार करने वाले एक सिपाही की हरकत कैद हुई तो आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। जानें क्या है पूरा मामला...

 

 


 

Policeman Stole Mobile
डेमाे पिक
चोरी ओर लूट की घटनाएं तो हमेशा होती रहती हैं। मूसानगर में एक वर्दी वाले ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अर्पित गुप्ता ने बताया उनकी मां ऊषा गुप्ता का गजनेर रोड पर इंडियन आयल का पेट्रोलपंप किसान सेवा आश्रम के नाम है। जिसका संचालन वह करता है। रात में पंप पर दो कर्मचारी सुरेंद्र यादव और संजय पाल आफिस के बगल में शटर वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात डायल 100 नंबर बोलेरो में सवार पुलिस कर्मी पहुंचे।


 
Policeman Stole Mobile
डेमाे पिक
एक पुलिस कर्मी ने सो रहे पंप कर्मी से कुर्सी मांगी थी। उसने चाभी मैनेजर के पास होने की बात कह दी। जिसपर नाराज होकर पुलिस कर्मी देख लेने की धमकी देकर चला गया। पेप कर्मी वही पर सो गए। दोबारा फिर वहीं पुलिस कर्मी खिड़की पास आया और सोता हुआ देखकर मोबाइल लेकर चला गया। सुबह पंप कर्मी ने मोबाइल खो जाने की जानकारी दी। सीसी टीवी कैमरा का वीडियो देखा गया तो उसमें मोबाइल चोरी करके ले जाता हुआ कांस्टेबिल दिखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Policeman Stole Mobile
डेमाे पिक
वीडियो वायरल होते ही आनन फानन में कांस्टेबिल ने आकर मोबाइल वापस कर दिया। जिसकी तहरीर डायल 100 नंबर के कांस्टेबिल अजयकुमार ने दी गई। थानाध्यक्ष भीमसेन पोनिया ने बताया कि अजय यादव के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया की मामले को संज्ञान में लेकर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed