फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी प्रदर्शनी में बोलती तस्वीरों ने मोहा सभी का मन

Wed, 11 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Organizing exhibition in Government Art Museum and Gallery in chandigarh
प्रदर्शनी
कला को किसी भी चीज से रूप दिया जा सकता है। कला के विभिन्न रूपों के नजारे देखे जा सकते हैं गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी सेक्टर-10 में लगी प्रदर्शनी में। जिन चीजों को कबाड़ समझ कर किनारे कर देते हैं, उन्हीं में से कला ढूंढने वाले कलाकारों की कलाकृतियां आपको हैरान कर देंगी।


मोटर साइकिल की चेन..साइलेंसर और मडगार्ड के उपयोग से बिबेकानंद कापरी ने रॉक स्टार का रूप दे दिया। शांति निकेतन से शिक्षा हासिल करने वाले बिबेकानंद कापरी को पुराने और रद्दी सामान पर काम करना पसंद है और यही कारण है कि उन्होंने अपने तीन स्कल्पचर चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित ट्राइसिटी आर्ट टीचर प्रदर्शनी में रखे हैं। 

 
Organizing exhibition in Government Art Museum and Gallery in chandigarh
प्रदर्शनी में तस्वीरों को देखते हुए लोग
अकादमी की ओर से इस प्रदर्शनी के आयोजन के लिए एंट्री मांगी गई थीं, जिसमें 131 एंट्री आईं और उसमें से 64 टीचर्स ने अपने काम को यहां डिस्प्ले किया। इस प्रदर्शनी में फोटोग्राफी, प्रिंट मेकिंग, स्कल्पचर और पेंटिंग प्रदर्शनी को लगाया गया। कापरी ने यहां डॉग्स और कई अन्य फार्म भी तैयार किए हैं।

 
Organizing exhibition in Government Art Museum and Gallery in chandigarh
प्रदर्शनी
मोहाली के रहने वाले आर्ट टीचर परवेश कुमार ने बताया कि वे चंडीगढ़ सेक्टर-37 के माडल हाईस्कूल में पढ़ाते हैं। बचपन से ही उन्हें स्कल्पचर तैयार करना पसंद था। उन्होंने टेराकोटा पर स्कल्पचर तैयार किया है और उसके माध्यम से चेहरे के हावभाव दिखाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने फाइबर ग्लास में राष्ट्रीय पक्षी मोर को एकदम जीवंत कर दिया है। 

चंडीगढ़ सेक्टर-25 के रहने वाले विनोद ने बताया कि वह चंडीगढ़ पंजाब विश्वविद्यालय के अंकुर स्कूल में पढ़ाते हैं। यहां पर उनका ड्राइंग वर्क प्रदर्शित किया गया है। हरमीत कौर ने जम्मू में अल्फीसा कांड पर वर्क करते हुए उसी लड़की का एक्सप्रेशन तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Organizing exhibition in Government Art Museum and Gallery in chandigarh
प्रदर्शनी
यहां मनीषा वर्मा की ग्राफिक प्रिंट मेकिंग को भी देखा जा सकता है। ट्राइसिटी के आर्टिस्ट तुलसीराम प्रजापति ने बंधन में जकड़े इंसान को स्कल्पचर के माध्यम से दिखाया है। चंडीगढ़ के ही राजेश सिवाच ने भगवान विश्वकर्मा की शानदार पेंटिंग तैयार की है। इसमें कई बातों का मिश्रण है। इसे एप्लाइड आर्ट, ग्राफिक्स के माध्यम से दिखाया गया है। आर्टिस्ट भूपिंदर सिंह ने सेरामिक आर्ट के माध्यम से एक भिक्षु को मेडिटेशन करते हुए दिखाया है। विनोद कुमार अरोड़ा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से श्री गणेश जी की मूर्ति तैयार की है। 
 
विज्ञापन
Organizing exhibition in Government Art Museum and Gallery in chandigarh
प्रदर्शनी में लगा हुआ चित्र
आर्टिस्ट गुरमीत गोल्डी ने लकड़ी पर और स्टील वायर के माध्यम से मछलियों को फ्लाइट में दिखाने का प्रयास किया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने परिवार की ग्रोथ को दिखाया है। मंकी सीरीज पर काम करने वाले ऋषि राज ने बालपेन के माध्यम से मंकी की आकृतियां उकेरी हैं। इसके साथ ही सतविंदर सिंह ने गुरुनानक की शिक्षाओं पर काफी वर्क किया है। वहीं नवनीत भारती ने इंक के माध्यम से राजनीतिक समीकरणों को उकेरा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed